32
BREAKING NEWS
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!
No menu items available
BREAKING
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
2 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
2 hours ago
25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!
2 hours ago
डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!
2 hours ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!
6 hours ago

Bihar News : NEET परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 आरोपी—DM-SP ने खोले राज!

लखीसराय (बिहार): लखीसराय में NEET परीक्षा में हुई धांधली का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष...

लखीसराय (बिहार): लखीसराय में NEET परीक्षा में हुई धांधली का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में सॉल्वर गैंग और बायोमेट्रिक रैकेट के जरिए परीक्षा में फर्जीवाड़ा किया गया। इस मामले में किऊल और कबैया थाना में कुल तीन केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें 30 आरोपियों को नामजद किया गया है।

पुलिस के अनुसार किऊल थाना में 14 और कबैया थाना में 16 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि सॉल्वर गैंग ने 9 मूल परीक्षार्थियों की जगह मेडिकल के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठाया। ये सभी फर्जी परीक्षार्थी देश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों से जुड़े हैं और पैसे लेकर परीक्षा देने का काम करते थे।

इस पूरे खेल को सफल बनाने के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया में भी हेरफेर किया गया। रैकेट का सरगना मयंक कश्यप बताया जा रहा है, जिसने स्थानीय युवाओं को 500 से 1000 रुपये का लालच देकर कैमरा मैन के रूप में लगाया, ताकि पहचान प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके और डमी कैंडिडेट आसानी से परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकें।

जिले में NEET परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय खगौर-किऊल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनपुर और केआरके आदर्श हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन्हीं केंद्रों पर सुनियोजित तरीके से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया।

जांच के दौरान जिन डमी परीक्षार्थियों के नाम सामने आए हैं, उनमें मंतोष कुमार (न्यू जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज), विवेक कुमार (मगध मेडिकल कॉलेज), हिमांशु कुमार (सतना मेडिकल कॉलेज), सौरभ जीझा (AIIMS रायबरेली), पूनम कुमारी (BHU), अमन अग्रवाल (दिल्ली), रौशन कुमार (NMCH पटना), चंचल कुमारी (BAMS) और जितेंद्र कुमार (राजस्थान) शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है और इसकी जड़ तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अन्य संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस खुलासे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में इतनी बड़ी सेंध कैसे लगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : डॉक्टर बनने का शॉर्टकट, दूसरे की जगह एग्जाम देते पकड़े गए 9 सॉल्वर!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top