32
BREAKING NEWS
Jharkhand: ‘गैस बिल अपडेट’ का मैसेज आया और बिछ गया ठगी का जाल, लिंक खुलते ही बैंक पर खतरा, गिरिडीह में दो साइबर ठग गिरफ्तार!Jharkhand: सरकार से बातचीत हुई, समाधान नहीं, JPSC अभ्यर्थी बोले- लिखित भरोसा दो, वरना 10 अगस्त को विधानसभा घेराव!Bihar: दीपक प्रकाश की MLC कुर्सी पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, सरकार से मांगा नियुक्ति का रिकॉर्ड, 20 अगस्त को फिर सुनवाई!Bihar: 17 लाख की मशीन सप्लाई… 85 हजार का कमीशन, अररिया में ‘5% खेल’ का खुलासा, 50 हजार लेते GM गिरफ्तार!Bihar: दो अफवाहों ने हिलाया तेजस्वी का सियासी किला? राजद का पूरा संगठन भंग, अब ‘रीसेट’ की तैयारी!Bihar: 50 लाख कहां गए? भरत तिवारी के परिवार को ‘एक रुपया’ नहीं मिलने का दावा, पप्पू यादव ने चुनावी राजनीति पर उठाए सवाल!Bihar: फ्लाइट से बुलाया प्रेमी, पति का अपहरण कर गला घोंटा, कोसी में फेंका शव!Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?Jharkhand: पलामू में ‘फोर्थ ग्रेड’ की भर्ती को लेकर फिर गरमाया मामला, दो छात्र भूख हड़ताल पर; 254 पदों की बहाली बनी आंदोलन की वजह!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!Jharkhand: घर की मिट्टी की दीवार गिरी तो खुला ‘पुराना राज’, मलबे में बिखरे 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के!Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!Bihar: शादी के सवाल पर निशांत कुमार की ‘पल्स रेट’ बढ़ी, मंच पर छाया हल्का-फुल्का सियासी रंग!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: ‘गैस बिल अपडेट’ का मैसेज आया और बिछ गया ठगी का जाल, लिंक खुलते ही बैंक पर खतरा, गिरिडीह में दो साइबर ठग गिरफ्तार!Jharkhand: सरकार से बातचीत हुई, समाधान नहीं, JPSC अभ्यर्थी बोले- लिखित भरोसा दो, वरना 10 अगस्त को विधानसभा घेराव!Bihar: दीपक प्रकाश की MLC कुर्सी पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, सरकार से मांगा नियुक्ति का रिकॉर्ड, 20 अगस्त को फिर सुनवाई!Bihar: 17 लाख की मशीन सप्लाई… 85 हजार का कमीशन, अररिया में ‘5% खेल’ का खुलासा, 50 हजार लेते GM गिरफ्तार!Bihar: दो अफवाहों ने हिलाया तेजस्वी का सियासी किला? राजद का पूरा संगठन भंग, अब ‘रीसेट’ की तैयारी!Bihar: 50 लाख कहां गए? भरत तिवारी के परिवार को ‘एक रुपया’ नहीं मिलने का दावा, पप्पू यादव ने चुनावी राजनीति पर उठाए सवाल!Bihar: फ्लाइट से बुलाया प्रेमी, पति का अपहरण कर गला घोंटा, कोसी में फेंका शव!Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?Jharkhand: पलामू में ‘फोर्थ ग्रेड’ की भर्ती को लेकर फिर गरमाया मामला, दो छात्र भूख हड़ताल पर; 254 पदों की बहाली बनी आंदोलन की वजह!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: ‘गैस बिल अपडेट’ का मैसेज आया और बिछ गया ठगी का जाल, लिंक खुलते ही बैंक पर खतरा, गिरिडीह में दो साइबर ठग गिरफ्तार!
1 minute ago
Jharkhand: सरकार से बातचीत हुई, समाधान नहीं, JPSC अभ्यर्थी बोले- लिखित भरोसा दो, वरना 10 अगस्त को विधानसभा घेराव!
8 minutes ago
Bihar: दीपक प्रकाश की MLC कुर्सी पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, सरकार से मांगा नियुक्ति का रिकॉर्ड, 20 अगस्त को फिर सुनवाई!
15 minutes ago
Bihar: 17 लाख की मशीन सप्लाई… 85 हजार का कमीशन, अररिया में ‘5% खेल’ का खुलासा, 50 हजार लेते GM गिरफ्तार!
20 minutes ago
Bihar: दो अफवाहों ने हिलाया तेजस्वी का सियासी किला? राजद का पूरा संगठन भंग, अब ‘रीसेट’ की तैयारी!
26 minutes ago

Bihar News : NEET परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 30 आरोपी—DM-SP ने खोले राज!

लखीसराय (बिहार): लखीसराय में NEET परीक्षा में हुई धांधली का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष...

लखीसराय (बिहार): लखीसराय में NEET परीक्षा में हुई धांधली का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में सॉल्वर गैंग और बायोमेट्रिक रैकेट के जरिए परीक्षा में फर्जीवाड़ा किया गया। इस मामले में किऊल और कबैया थाना में कुल तीन केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें 30 आरोपियों को नामजद किया गया है।

पुलिस के अनुसार किऊल थाना में 14 और कबैया थाना में 16 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि सॉल्वर गैंग ने 9 मूल परीक्षार्थियों की जगह मेडिकल के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठाया। ये सभी फर्जी परीक्षार्थी देश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों से जुड़े हैं और पैसे लेकर परीक्षा देने का काम करते थे।

इस पूरे खेल को सफल बनाने के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया में भी हेरफेर किया गया। रैकेट का सरगना मयंक कश्यप बताया जा रहा है, जिसने स्थानीय युवाओं को 500 से 1000 रुपये का लालच देकर कैमरा मैन के रूप में लगाया, ताकि पहचान प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके और डमी कैंडिडेट आसानी से परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकें।

जिले में NEET परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय खगौर-किऊल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनपुर और केआरके आदर्श हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन्हीं केंद्रों पर सुनियोजित तरीके से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया।

जांच के दौरान जिन डमी परीक्षार्थियों के नाम सामने आए हैं, उनमें मंतोष कुमार (न्यू जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज), विवेक कुमार (मगध मेडिकल कॉलेज), हिमांशु कुमार (सतना मेडिकल कॉलेज), सौरभ जीझा (AIIMS रायबरेली), पूनम कुमारी (BHU), अमन अग्रवाल (दिल्ली), रौशन कुमार (NMCH पटना), चंचल कुमारी (BAMS) और जितेंद्र कुमार (राजस्थान) शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है और इसकी जड़ तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अन्य संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस खुलासे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में इतनी बड़ी सेंध कैसे लगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : डॉक्टर बनने का शॉर्टकट, दूसरे की जगह एग्जाम देते पकड़े गए 9 सॉल्वर!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top