5
BREAKING NEWS
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
No menu items available
BREAKING
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!
20 hours ago
दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!
20 hours ago
प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!
21 hours ago
गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!
21 hours ago
लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!
21 hours ago

Bihar: पटना लाठीचार्ज की गूंज मधेपुरा तक, छात्रों ने फूंका सरकार का पुतला; आंदोलन तेज करने की चेतावनी!

मधेपुरा: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध अब मधेपुरा में भी तेज हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट...

मधेपुरा: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध अब मधेपुरा में भी तेज हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले छात्र नेताओं ने भूपेंद्र चौक पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

छात्र नेताओं ने घायल छात्र नेता गौतम आनंद के बेहतर इलाज, उचित मुआवजे और पटना लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने छात्रों की मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

भूपेंद्र चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। हाथों में पोस्टर और सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए छात्र नेता भूपेंद्र चौक पर जुटे। इसके बाद मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया गया।

संगठन का आरोप है कि पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। छात्र नेताओं ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घायल छात्र नेता के इलाज और मुआवजे की मांग

ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के नेताओं ने दावा किया कि छात्र नेता गौतम आनंद को प्रदर्शन के दौरान चोट लगी है। संगठन ने सरकार से उनके बेहतर इलाज की जिम्मेदारी लेने और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मुरारी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत और लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी।

BPSC, SSC और PhD स्कॉलर के मुद्दे भी उठाए

प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अंशु यादव ने BPSC, SSC, PhD स्कॉलर समेत प्रतियोगी छात्रों की विभिन्न मांगों पर सरकार से तत्काल निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि रोजगार, परीक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान जरूरी है।

छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से छात्रों के साथ संवाद कर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई करने की अपील की।

आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी

जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार समेत अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया। विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि मधेपुरा का प्रदर्शन सरकार के लिए संदेश है कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से लिया जाए।

संगठन ने स्पष्ट किया कि घायल छात्र का बेहतर इलाज, उचित मुआवजा, लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और प्रतियोगी छात्रों की मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

अब नजर इस बात पर है कि सरकार छात्रों की मांगों पर क्या कदम उठाती है और क्या पटना से शुरू हुआ यह विरोध बिहार के दूसरे जिलों में भी बड़ा आंदोलन का रूप लेता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बीपी मंडल जयंती पर मधेपुरा में सुरों का महासंगम, रितिका राज की आवाज पर झूमा पूरा स्टेडियम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top