15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
6 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
6 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
6 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
6 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
7 hours ago

Bihar: बीपी मंडल जयंती पर मधेपुरा में सुरों का महासंगम, रितिका राज की आवाज पर झूमा पूरा स्टेडियम!

मधेपुरा: बीपी मंडल की 109वीं जयंती के मौके पर मधेपुरा में श्रद्धांजलि के साथ कला और संस्कृति का भव्य संगम...

मधेपुरा: बीपी मंडल की 109वीं जयंती के मौके पर मधेपुरा में श्रद्धांजलि के साथ कला और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित राजकीय सांस्कृतिक संध्या में लोकनृत्य, गायकी और सूफी संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण इंडियन आइडल फेम रितिका राज सिंह की प्रस्तुति रही। रितिका के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रभारी मंत्री शीला मंडल, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद कलाकारों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

लोकनृत्य से दिखी बिहार की संस्कृति

सृजन दर्पण के रंगकर्मी विकास कुमार और उनकी टीम ने लोकनृत्य के माध्यम से बिहार की मिट्टी और परंपराओं को मंच पर जीवंत किया। इसके बाद इप्टा के कलाकारों ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

उमेश राम, मधुबाला भारती और संजीव कुमार की गायकी ने भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया। भागलपुर के सूफी बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में संगीत का एक अलग रंग जोड़ा।

रितिका राज के आते ही झूम उठा स्टेडियम

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इंडियन आइडल फेम रितिका राज सिंह रहीं। मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। रितिका ने अपनी गायकी से ऐसी महफिल सजाई कि पूरा स्टेडियम संगीत की धुन में डूबा नजर आया।

युवा दर्शकों से लेकर परिवार के साथ पहुंचे लोगों तक ने उनकी प्रस्तुति का आनंद लिया। लोकप्रिय गीतों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

सामाजिक न्याय की विरासत के साथ संस्कृति का संदेश

कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षिका शशि प्रभा जायसवाल ने किया। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

बीपी मंडल की 109वीं जयंती पर आयोजित यह सांस्कृतिक संध्या सामाजिक न्याय की विरासत के साथ बिहार की कला और संस्कृति को भी मंच देने का अवसर बनी। मधेपुरा की इस शाम में विचार, विरासत और संगीत—तीनों का संगम देखने को मिला।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर कांग्रेस का हमला, राजेश राम बोले- अधिकारी पढ़े-लिखे हैं या अनपढ़, समझ नहीं आता!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top