13
BREAKING NEWS
साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की धूम, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन; 22 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल!25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी श्रीबाबू की जयंती, बरबीघा पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह!नवरात्रि में घर आई नन्ही वैष्णवी, मां दुर्गा का स्वरूप मान परिवार ने सजाकर किया स्वागत!गोपालगंज में 12 साल की संजना की मौत के बाद बवाल, कथित आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार!मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; पति समेत चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी!बेतिया में 60 लाख का गांजा बरामद; रेलवे स्टेशन चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक गिरफ्तार!शेखपुरा में दुर्गा पूजा की धूम: शर्मा दंपती की स्मृति में पांचवें साल भी हलवा और शुद्ध पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था!पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!
No menu items available
BREAKING
साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की धूम, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन; 22 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल!25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी श्रीबाबू की जयंती, बरबीघा पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह!नवरात्रि में घर आई नन्ही वैष्णवी, मां दुर्गा का स्वरूप मान परिवार ने सजाकर किया स्वागत!गोपालगंज में 12 साल की संजना की मौत के बाद बवाल, कथित आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार!मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; पति समेत चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी!बेतिया में 60 लाख का गांजा बरामद; रेलवे स्टेशन चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!
15 minutes ago
पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!
19 minutes ago
5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!
25 minutes ago
नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!
37 minutes ago
सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!
44 minutes ago

Bihar News : बाल कवि सम्मेलन, ऑनलाइन कक्षाएँ और हिंदी ई-पत्रिका… ये हैं सहरसा के शिक्षक आनंद झा के कमाल के प्रोजेक्ट्स!

सहरसा के उच्च विद्यालय सहसौल के शिक्षक आनंद कुमार झा शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में बच्चों के लिए...

सहरसा के उच्च विद्यालय सहसौल के शिक्षक आनंद कुमार झा शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। उनका मानना है, “कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो!”। इस दर्शन के साथ वे बच्चों को व्याकरण, भाषा और साहित्य में दक्ष बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

श्री झा ने जिला और प्रमंडल स्तर पर हिंदी की कई गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को साहित्य की ओर आकर्षित किया है। कई वर्षों से वे बिहार का पहला और सबसे बड़ा बाल कवि सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं, जिसमें सरकारी विद्यालयों के बच्चों को अपने स्वरचित कविता प्रस्तुत करने का मंच मिलता है। इस माध्यम से कई बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

उनका मानना है कि छोटी उम्र में बच्चों को सही उच्चारण, व्याकरण और लेखन कला से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए वे जिलास्तरीय निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहते हैं। बच्चों के व्याकरणिक दोषों पर काम कर उन्हें लेखन में दक्ष बनाने का प्रयास लगातार जारी है।

आनंद झा ऑनलाइन हिंदी कक्षाओं के माध्यम से भी बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं और हिंदी की ई-पत्रिका ‘नवांकुर’ का वार्षिक प्रकाशन कर उन्हें साहित्य का स्थायी मंच प्रदान करते हैं। उनका संपादित कार्य ‘प्रार्थना गीत’ भी प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने हिंदी क्लब का निर्माण कर बच्चों में हिंदी और साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाई है।

श्री झा को उनके साहित्यिक और शैक्षणिक योगदान के लिए राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें कर्णप्रिय उद्घोषक के रूप में भी सम्मानित किया गया। उनका प्रयास बच्चों को भाषा, साहित्य और संस्कृति में दक्ष बनाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में निरंतर जारी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण: लोकसभा और विधानसभा की सीटें बढ़ेंगी, यहां जानें पूरा फॉर्मूला!

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top