12
BREAKING NEWS
Bihar News : गोपालगंज में स्पीड ब्रेकर पर घात लगाकर हमला, चालक को गोली मार एक लाख की लूट!Bihar News : गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं!Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!Jharkhand News : क्रॉस वोटिंग से महागठबंधन धराशायी, नाथवानी और बैजनाथ राम की जीत!UP News : 46°C की तपिश… और मानसून गायब! क्या बिगड़ने वाला है यूपी के हालात?Bihar News : एक झटके में 21 IAS इधर से उधर! पटना समेत 11 जिलों के DM बदले… और 10 साल बाद क्यों हटे आनंद किशोर? पूरी कहानी जानिए!Bihar News : तेजप्रताप पर गंभीर आरोप… साजिश या सच्चाई?Bihar News : पुलिस के नाम पर खेल रहा था खेल, एक गलती से चढ़ा हत्थे!Bihar News : खुलेआम वारदात, वायरल वीडियो… शेखपुरा में कौन सुरक्षित?Bihar News : राजगीर बना खेल क्रांति का केंद्र, पहली बार बिहार में स्पोर्ट्स साइंस वर्कशॉप, देशभर के एक्सपर्ट्स जुटे!Bihar News : अब कचरा नहीं बनेगा समस्या… जानिए क्या है नया मास्टर प्लान?Bihar News : अब गांव में ही मिलेगी डिग्री की पढ़ाई, सदायबीघा +2 स्कूल को कॉलेज बनाने की तैयारी!Jharkhand News : बीएफसीएल में हुआ ऐसा वर्कशॉप, जिसने बदल दी कर्मचारियों की सोच!Jharkhand News : दिव्यांग छात्रा को मिली नई उम्मीद, जनता दरबार में तत्काल मिला डिजिटल हियरिंग ऐड!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : गोपालगंज में स्पीड ब्रेकर पर घात लगाकर हमला, चालक को गोली मार एक लाख की लूट!Bihar News : गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं!Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!Jharkhand News : क्रॉस वोटिंग से महागठबंधन धराशायी, नाथवानी और बैजनाथ राम की जीत!UP News : 46°C की तपिश… और मानसून गायब! क्या बिगड़ने वाला है यूपी के हालात?Bihar News : एक झटके में 21 IAS इधर से उधर! पटना समेत 11 जिलों के DM बदले… और 10 साल बाद क्यों हटे आनंद किशोर? पूरी कहानी जानिए!Bihar News : तेजप्रताप पर गंभीर आरोप… साजिश या सच्चाई?Bihar News : पुलिस के नाम पर खेल रहा था खेल, एक गलती से चढ़ा हत्थे!Bihar News : खुलेआम वारदात, वायरल वीडियो… शेखपुरा में कौन सुरक्षित?Bihar News : राजगीर बना खेल क्रांति का केंद्र, पहली बार बिहार में स्पोर्ट्स साइंस वर्कशॉप, देशभर के एक्सपर्ट्स जुटे!Bihar News : अब कचरा नहीं बनेगा समस्या… जानिए क्या है नया मास्टर प्लान?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : गोपालगंज में स्पीड ब्रेकर पर घात लगाकर हमला, चालक को गोली मार एक लाख की लूट!
4 hours ago
Bihar News : गोपालगंज में लौंडा डांसर की गोली मारकर हत्या, खुशियां मातम में बदलीं!
5 hours ago
Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!
5 hours ago
Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!
5 hours ago
Jharkhand News : क्रॉस वोटिंग से महागठबंधन धराशायी, नाथवानी और बैजनाथ राम की जीत!
5 hours ago
Advertisement

Bihar News : लखीसराय में 1.1 किलोवाट के सोलर संयंत्रों की स्थापना शुरू, गरीब परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली!

लखीसराय (बिहार): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लखीसराय जिले में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने की...

लखीसराय (बिहार): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लखीसराय जिले में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। रविवार को 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना का कार्य शुरू किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने की। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित सौरभ सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

योजना के पहले चरण में रामगढ़ चौक प्रखंड के 10 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने का काम शुरू किया गया। लाभार्थियों में योगी मिस्त्री, सोनिया देवी, मिथिलेश साव, बबली देवी, सागर यादव, मुकेश रजक, अमीरक मांझी, चन्द्रिका मांझी, उषा देवी और रामचंद्र पासवान शामिल हैं। इन सभी के घरों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने रामगढ़ चौक प्रखंड के बड़हरा निवासी रामचंद्र पासवान के घर स्थापित सौर संयंत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना है। इससे न केवल बिजली बिल का बोझ कम होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार द्वारा नई सरकार के 60 दिन पूरे होने के अवसर पर राज्यभर में इस योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत करीब 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी 1278 करोड़ रुपये की अन्य योजनाओं का भी उद्घाटन और कार्यारंभ किया गया।

जिला प्रशासन का कहना है कि सरकार गरीब परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके और उन्हें बिजली खर्च से राहत मिल सके।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : तीन बच्चों की मां टावर पर क्यों चढ़ी? सच्चाई ने सबको चौंका दिया!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top