30
BREAKING NEWS
Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं... तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!Jharkhand: DGP का सख्त एक्शन मोड, सरायकेला में पुलिस को दिया ‘हाई अलर्ट’ का आदेश!Bihar: NEET फर्जीवाड़ा में बड़ा एक्शन, EOU के DIG ने थाने में बैठकर आरोपियों से की सीधी पूछताछ!Jharkhand: CSR प्लान नहीं दिया तो कार्रवाई तय, रामगढ़ में DC ने उद्योगों को दी सख्त चेतावनी!Bihar: चेक बाउंस केस में फंसे हैं? 18 जुलाई को लखीसराय में मिलेगा तुरंत समाधान!Bihar: एक साथ 18 सांप, मुंगेर के गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान!Bihar: लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रॉड से हमला, राइफल भी तोड़ी, मधुबनी में दो जवान गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए SP ऑफिस पहुंच गए ग्रामीण… आखिर क्यों?Jharkhand: जमीन हमारी… हक तुम्हारा क्यों? बोकारो में विस्थापितों ने DC आवास घेरकर दी चेतावनी!Bihar: आरपीएफ-जीआरपी की सुरक्षा पर सवाल! जहानाबाद में चोर काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार, 3 घंटे थमीं ट्रेनें!Bihar: लैला के दीदार में बुर्के में पहुंचे राठौर, खुला राज तो पड़े थप्पड़! जहानाबाद में ‘इश्क का अनोखा मामला’
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं… तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!Jharkhand: DGP का सख्त एक्शन मोड, सरायकेला में पुलिस को दिया ‘हाई अलर्ट’ का आदेश!Bihar: NEET फर्जीवाड़ा में बड़ा एक्शन, EOU के DIG ने थाने में बैठकर आरोपियों से की सीधी पूछताछ!Jharkhand: CSR प्लान नहीं दिया तो कार्रवाई तय, रामगढ़ में DC ने उद्योगों को दी सख्त चेतावनी!Bihar: चेक बाउंस केस में फंसे हैं? 18 जुलाई को लखीसराय में मिलेगा तुरंत समाधान!Bihar: एक साथ 18 सांप, मुंगेर के गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान!Bihar: लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रॉड से हमला, राइफल भी तोड़ी, मधुबनी में दो जवान गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए SP ऑफिस पहुंच गए ग्रामीण… आखिर क्यों?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं… तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!
2 hours ago
Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!
2 hours ago
Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!
2 hours ago
Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!
2 hours ago
Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!
2 hours ago

Bihar News : तीन बच्चों की मां टावर पर क्यों चढ़ी? सच्चाई ने सबको चौंका दिया!

गोपालगंज (बिहार): गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र का मोहनपुर गांव रविवार की सुबह अचानक सुर्खियों में आ गया, जब गांव...

गोपालगंज (बिहार): गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र का मोहनपुर गांव रविवार की सुबह अचानक सुर्खियों में आ गया, जब गांव के लोगों ने आंख खुलते ही एक ऐसा दृश्य देखा जिसने सभी को चौंका दिया। गांव के बीच लगे मोबाइल टावर की ऊंचाई पर एक महिला बैठी थी। धीरे-धीरे खबर फैलती गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ टावर के नीचे जमा हो गई। हर किसी के चेहरे पर डर और उत्सुकता साफ दिख रही थी—कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

बताया जाता है कि टावर पर चढ़ी महिला गांव की ही रहने वाली है और तीन बच्चों की मां है। उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे धोखा देकर दूसरी महिला को अपने साथ रख लिया है। इसी बात से आहत होकर वह इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो गई। उसका कहना था कि जब तक उसकी बात नहीं सुनी जाएगी और उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।

घटना के दौरान माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना रहा। नीचे खड़े लोग लगातार महिला को समझाने की कोशिश कर रहे थे। कोई उसे बच्चों का हवाला दे रहा था, तो कोई जिंदगी की अहमियत समझा रहा था। वहीं, कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाते नजर आए।

सूचना मिलते ही कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से महिला से बातचीत शुरू की। काफी देर तक समझाने-बुझाने का सिलसिला चलता रहा। हर पल लोगों की सांसें अटकी हुई थीं।

करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार महिला को भरोसा दिलाया गया कि उसकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। पुलिस ने पूरी सावधानी बरतते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। महिला के नीचे आते ही लोगों ने राहत की सांस ली और एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद पुलिस महिला और उसके पति को अपने साथ थाने ले गई है, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि पारिवारिक विवाद और आपसी रिश्तों में बढ़ती दरार किस हद तक लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर रही है। एक तरफ तीन बच्चों की मां का दर्द है, तो दूसरी तरफ समाज के सामने खड़ा वह सवाल भी, जिसका जवाब अभी बाकी है—क्या रिश्तों की टूटन अब जान जोखिम में डालने तक पहुंच चुकी है?

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार में ‘गायब गैंग’ का आतंक—अब टावर भी नहीं बचा!

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट…

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top