15
BREAKING NEWS
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!18 सितंबर की बैठक से पहले बिहार की सियासत में हलचल, JDU ने साफ किया- विधायकों-सांसदों की बैठक का एजेंडा क्या है!‘ठाकुर का कुआं’ के बाद मांझी का ‘तालाब वाला दांव’, UCC पर खुलकर बोले- सबका होगा अधिकार!कबड्डी से एशियन गेम्स तक लंबा सफर, कुमार विजय सिंह फिर संभालेंगे अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी!
No menu items available
BREAKING
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!
41 minutes ago
शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?
55 minutes ago
ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!
1 hour ago
शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!
2 hours ago
बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!
2 hours ago

आर्केस्ट्रा की चमक के पीछे छिपा ‘काला सच’? मधुबनी में 40 नाबालिग रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार!

मधुबनी: आर्केस्ट्रा की चमक-दमक के पीछे नाबालिग बालिकाओं के कथित शोषण की शिकायतों पर मधुबनी पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया।...

मधुबनी: आर्केस्ट्रा की चमक-दमक के पीछे नाबालिग बालिकाओं के कथित शोषण की शिकायतों पर मधुबनी पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। जिले के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ हुई कार्रवाई में 40 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि आर्केस्ट्रा संचालकों समेत तीन महिलाओं सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), बिहार और मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। एसएसपी योगेंद्र कुमार के आदेश पर स्थानीय पुलिस, मानवाधिकार संस्था और चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम बनाई गई।

इसके बाद बासोपट्टी, अरेर, बेनीपट्टी, खजौली और लौकहा थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा में छापेमारी की गई। पुलिस का कहना है कि इन जगहों पर नाबालिग बालिकाओं को कथित तौर पर अवैध रूप से काम कराया जा रहा था और उनके शोषण की शिकायतें भी सामने आई थीं।

कार्रवाई के दौरान रेस्क्यू की गई सभी बालिकाओं को महिला थाना, मधुबनी लाया गया है। पुलिस के अनुसार, इनमें कई बालिकाएं दूसरे राज्यों से भी लाई गई थीं।

मामले में महिला थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज कर BNS, जेजे एक्ट, बंधुआ मजदूरी कानून और POCSO एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ कथित नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि नाबालिग बालिकाओं को किन परिस्थितियों में आर्केस्ट्रा तक लाया गया और इस पूरे नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

रेस्क्यू की गई बालिकाओं को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया जाएगा और तत्काल बालिका गृह में रखा जाएगा।

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि नाबालिगों को शोषण, अवैध रोजगार या मानव तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

मधुबनी की यह कार्रवाई आर्केस्ट्रा की चमक-दमक के पीछे नाबालिगों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल सामने लाती है।

ये खबर भी पढ़े: बेटी ने अपनी पसंद से की शादी तो पिता ने ‘जिंदा’ बेटी की निकाल दी शवयात्रा, पुतले का किया दाह संस्कार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top