3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
11 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
11 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
11 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!

गया: करीब 161 साल पहले बिहार के गया जिले के शेरघाटी के पास आसमान से गिरा एक दुर्लभ उल्कापिंड शायद...

गया: करीब 161 साल पहले बिहार के गया जिले के शेरघाटी के पास आसमान से गिरा एक दुर्लभ उल्कापिंड शायद तब सिर्फ कौतूहल का विषय रहा होगा। लेकिन आज उसी उल्कापिंड का एक टुकड़ा करोड़ों की कीमत वाली ऐसी लग्जरी घड़ी का हिस्सा बन चुका है, जिसे पूरी दुनिया में सिर्फ एक बनाया गया है।

स्विट्जरलैंड की लग्जरी घड़ी निर्माता कंपनी लुई मोइनेट ने भारत की संस्कृति और इतिहास को समर्पित इस अनोखी घड़ी का नाम ‘द ओनली इंडिया’ रखा है। इसकी अनुमानित कीमत 2.1 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक कीमत सार्वजनिक नहीं की है।

गया से स्विट्जरलैंड तक पहुंचा 161 साल पुराना उल्कापिंड

कंपनी के अनुसार, घड़ी में 25 अगस्त 1865 को शेरघाटी के पास गिरे उल्कापिंड का वास्तविक टुकड़ा इस्तेमाल किया गया है। इसे मंगल ग्रह से आया दुर्लभ उल्कापिंड बताया गया है।

यानी घड़ी सिर्फ समय बताने वाली मशीन नहीं, बल्कि अंतरिक्ष, इतिहास और भारतीय विरासत का एक अनोखा मेल है।

18 कैरेट गोल्ड से लेकर चार माणिक तक

इस घड़ी का केस 18 कैरेट रेड गोल्ड से तैयार किया गया है। डिजाइन में भारतीय तिरंगे के अशोक चक्र से प्रेरित 20 तीलियों वाला धर्म चक्र बनाया गया है।

इसके लग्स में चार रूबी यानी माणिक जड़े गए हैं, जबकि डायल में असली मोर पंख का इस्तेमाल किया गया है। मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और इसके पंख की प्राकृतिक चमक घड़ी को अलग रूप देती है।

दुनिया में सिर्फ एक घड़ी, दूसरा पीस नहीं

‘द ओनली इंडिया’ को 1-ऑफ-1 कलेक्टर वॉच के रूप में तैयार किया गया है। यानी इसकी सिर्फ एक घड़ी बनाई गई है और कंपनी के अनुसार यह पीस बिक भी चुका है।

घड़ी में कंपनी का LM-35 टूरबिलॉन मूवमेंट दिया गया है। इसमें 72 घंटे का पावर रिजर्व, मैन्युअल वाइंडिंग सिस्टम और 30 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस जैसी खूबियां हैं।

शेरघाटी का पत्थर बना दुनिया की सबसे खास घड़ियों में से एक का हिस्सा

करीब 5 किलो के शेरगोटी उल्कापिंड ने 1865 में शेरघाटी का नाम अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में दर्ज कराया था। अब उसी उल्कापिंड का एक प्रामाणिक टुकड़ा भारतीय संस्कृति से प्रेरित करोड़ों रुपये की स्विस घड़ी में शामिल होकर एक बार फिर दुनिया का ध्यान गया और शेरघाटी की ओर खींच रहा है।

आसमान से गिरा पत्थर… 161 साल बाद करोड़ों की घड़ी में बदला—गया के शेरघाटी की यह कहानी वाकई जमीन से आसमान तक का सफर है।

ये खबर भी पढ़े: शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top