19
BREAKING NEWS
आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!18 सितंबर की बैठक से पहले बिहार की सियासत में हलचल, JDU ने साफ किया- विधायकों-सांसदों की बैठक का एजेंडा क्या है!‘ठाकुर का कुआं’ के बाद मांझी का ‘तालाब वाला दांव’, UCC पर खुलकर बोले- सबका होगा अधिकार!कबड्डी से एशियन गेम्स तक लंबा सफर, कुमार विजय सिंह फिर संभालेंगे अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी!मचान पर नींद बनी आखिरी रात; नंदन की गोली मारकर हत्या, जाँच में जुटी कटिहार पुलिस!सैलाब के बीच बिहार पहुंचे शिवराज, बोले- ‘2016 से भी भीषण बाढ़’; नुकसान का होगा आकलन!रायपुर में बिहार का दमखम; हिमांशु और विशाल का भारतीय टीम में चयन, ISF जिम्नासियाड में दिखाएंगे जलवा!‘पैसे लेकर टिकट’ के आरोप से गरमाया गया का कार्यक्रम; कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा तो मंत्री ने छीना माइक, VIDEO वायरल!होटल में चल रहा था संदिग्ध धंधा? SDM की रेड से मचा हड़कंप, 4 महिलाएं समेत 5 हिरासत में!
No menu items available
BREAKING
आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!18 सितंबर की बैठक से पहले बिहार की सियासत में हलचल, JDU ने साफ किया- विधायकों-सांसदों की बैठक का एजेंडा क्या है!‘ठाकुर का कुआं’ के बाद मांझी का ‘तालाब वाला दांव’, UCC पर खुलकर बोले- सबका होगा अधिकार!कबड्डी से एशियन गेम्स तक लंबा सफर, कुमार विजय सिंह फिर संभालेंगे अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी!मचान पर नींद बनी आखिरी रात; नंदन की गोली मारकर हत्या, जाँच में जुटी कटिहार पुलिस!सैलाब के बीच बिहार पहुंचे शिवराज, बोले- ‘2016 से भी भीषण बाढ़’; नुकसान का होगा आकलन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!
14 minutes ago
बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!
22 minutes ago
पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!
33 minutes ago
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!
13 hours ago
NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!
13 hours ago

आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!

शेखपुरा: पुलिस की रात्रि गश्ती और ड्यूटी व्यवस्था की हकीकत जांचने के लिए एसपी हिमांशु ने आधी रात थानों और...

शेखपुरा: पुलिस की रात्रि गश्ती और ड्यूटी व्यवस्था की हकीकत जांचने के लिए एसपी हिमांशु ने आधी रात थानों और गश्ती क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और अनुपस्थिति मिलने पर दो थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

निलंबित सभी पुलिसकर्मियों का मुख्यालय पुलिस केंद्र शेखपुरा निर्धारित किया गया है। साथ ही केवटी और अरियरी थानों के प्रभारी भी बदल दिए गए हैं।

रात में अचानक थानों और गश्ती मार्गों पर पहुंचे एसपी

एसपी हिमांशु ने रात्रि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए थानों और गश्ती मार्गों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी, गश्ती व्यवस्था और ड्यूटी के दौरान उनकी सक्रियता को परखा गया।

निरीक्षण के दौरान केवटी थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। एसपी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। उनकी जगह एसआई देवेंद्र कुमार को केवटी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

अरियरी थानाध्यक्ष भी ड्यूटी से मिले गायब

औचक निरीक्षण की कार्रवाई केवल केवटी तक सीमित नहीं रही। अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह भी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। एसपी ने उन्हें भी निलंबित कर दिया।

अरियरी थाने की कमान अब पुलिस निरीक्षक राज कुमार को सौंपी गई है।

गश्ती क्षेत्र से गायब मिले तीन पुलिसकर्मी

13 सितंबर की रात किए गए औचक निरीक्षण के दौरान गश्ती क्षेत्र से अनुपस्थित मिले तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई।

इनमें शेखपुरा थाना के एएसआई महेश कुमार पासवान, केवटी थाना के एसआई असलम हजाम, बरबीघा थाना के अमर आजाद शामिल हैं।

हादसे की ड्यूटी में महिला सहकर्मी को अकेला छोड़ने का आरोप

चेवाड़ा थाना में डायल-112 में तैनात एएसआई सुरेंद्र सिंह पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है। आरोप है कि सड़क दुर्घटना के दौरान उन्होंने महिला सहकर्मी को घटनास्थल पर अकेला छोड़ दिया और वहां से चले गए।

एसपी ने इसे ड्यूटी में गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की।

चौकीदार पर भी गिरी गाज

इसके अलावा सिरारी थाना के चौकीदार बाबूलाल पासवान को भी निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ लगातार लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप

एसपी हिमांशु की इस कार्रवाई को रात्रि गश्ती और पुलिस ड्यूटी में लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। औचक निरीक्षण के जरिए पुलिसकर्मियों की वास्तविक ड्यूटी स्थिति की जांच की गई और जहां लापरवाही मिली, वहां तत्काल कार्रवाई की गई।

एसपी के इस एक्शन के बाद पुलिसकर्मियों में ड्यूटी को लेकर सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़े: पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top