15
BREAKING NEWS
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!18 सितंबर की बैठक से पहले बिहार की सियासत में हलचल, JDU ने साफ किया- विधायकों-सांसदों की बैठक का एजेंडा क्या है!‘ठाकुर का कुआं’ के बाद मांझी का ‘तालाब वाला दांव’, UCC पर खुलकर बोले- सबका होगा अधिकार!कबड्डी से एशियन गेम्स तक लंबा सफर, कुमार विजय सिंह फिर संभालेंगे अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी!
No menu items available
BREAKING
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!
43 minutes ago
शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?
57 minutes ago
ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!
1 hour ago
शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!
2 hours ago
बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!
2 hours ago

बेटी ने अपनी पसंद से की शादी तो पिता ने ‘जिंदा’ बेटी की निकाल दी शवयात्रा, पुतले का किया दाह संस्कार!

पूर्णिया: बेटी ने अपनी पसंद से शादी क्या की, पिता ने रिश्ते को ही खत्म मान लिया। पूर्णिया के केनगर...

पूर्णिया: बेटी ने अपनी पसंद से शादी क्या की, पिता ने रिश्ते को ही खत्म मान लिया। पूर्णिया के केनगर में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी ही बेटी का पुतला बनवाकर उसकी शवयात्रा निकाल दी और बाद में पुतले का दाह संस्कार कर दिया। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना केनगर प्रखंड की गंगेली पंचायत के चपय गांव की बताई जा रही है। यहां मनोज गोस्वामी की बेटी रिया कुमारी का गांव के ही मिलन पासवान से प्रेम संबंध था। दोनों ने परिवार की इच्छा के खिलाफ शादी कर ली। शादी अंतरजातीय होने के कारण लड़की के परिवार ने इसका विरोध किया।

बताया गया कि 8 सितंबर को रिया युवक के साथ घर से चली गई थी। इसके बाद उसके पिता की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद किया। इसके बाद मामला अदालत तक पहुंचा, जहां रिया ने अपनी इच्छा से युवक के साथ रहने की बात कही।

बेटी के इस फैसले के बाद पिता की नाराजगी और बढ़ गई। परिवार ने सार्वजनिक तौर पर उससे संबंध खत्म करने का फैसला जताया। इसके बाद बेटी का पुतला तैयार किया गया। पुतले को अर्थी पर रखा गया और ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव में शवयात्रा की तरह घुमाया गया। बाद में पुतले का दाह संस्कार कर दिया गया।

पिता की ओर से बेटी के फैसले को परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर नाराजगी जताई गई है। वहीं, इस पूरी घटना ने पसंद की शादी, पारिवारिक असहमति और सामाजिक दबाव के बीच खड़े बड़े सवाल को सामने ला दिया है।

एक बेटी जिंदा है, लेकिन उसके पिता ने उसके पुतले की शवयात्रा निकालकर रिश्ते के ‘अंतिम संस्कार’ का ऐलान कर दिया। पूर्णिया की यह घटना अब सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं रह गई है, बल्कि बदलती पीढ़ी और पुरानी सामाजिक सोच के टकराव की तस्वीर बनकर सामने आई है।

ये खबर भी पढ़े: बॉर्डर पर ‘चाची’ का साम्राज्य; महिला तस्कर गिरफ्तार, 200 करोड़ की संपत्ति की जांच!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top