30
BREAKING NEWS
Bihar: वाल्मीकिनगर में मिला दुर्लभ ‘लॉन्ग-स्नाउटेड वाइन स्नेक’, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा!Bihar: ₹50 की चीनी ₹70 पहुंची… और मंत्री बोले- कम खाइए! आखिर महंगाई का ये कैसा इलाज?Jharkhand: बाढ़ किताबें बहा ले गई… लेकिन कृतिका का हौसला नहीं, आंसू लेकर DC के दरवाजे पहुंची 5वीं की बच्ची, पूछा- ‘अब पढ़ाई कैसे होगी?Jharkhand: नए खनिज कानून पर हेमंत सोरेन का केंद्र के खिलाफ मोर्चा; बोले- झारखंड को भारी नुकसान हुआ तो भरपाई कौन करेगा?Jharkhand: झारखंड की सड़क योजनाओं पर केंद्र की रोक, हजारीबाग-बगोदर समेत कई प्रोजेक्ट खारिज, जमीन और फॉरेस्ट क्लियरेंस बनी वजह!Jharkhand: JSSC-CGL रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट का स्टे, सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत; धरना खत्म, खुशी में गूंजा राष्ट्रगान!Bihar: 7 महिलाओं की मौत… और जांच में बड़े अफसर बेदाग; अशोकधाम की भगदड़ के लिए सिर्फ बिजली का पोल और बैरिकेडिंग ही जिम्मेदार थे?Bihar: जमालपुर स्टेशन पर ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, भागलपुर से मुंगेर में सप्लाई का आरोप!Bihar: पटना रोजगार मेले में नौकरी के ऑफर पर सवाल, 15 हजार की सैलरी में चेन्नई-मुंबई जाने को तैयार नहीं युवा!Bihar: रोहतास में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच की मांग!Bihar: बिहार का खजाना खाली? स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा बदलाव, 4 लाख की जगह अब 2 लाख, तेजस्वी ने सरकार को घेरा!Bihar: समस्तीपुर में B.Sc. नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम को लेकर सड़क जाम; निष्पक्ष जांच की मांग!Bihar: पटना में शराब से लदी कार हादसे का शिकार, सड़क पर बिखरी बोतलें तो लूटने के लिए मची होड़!Bihar: पटना के भद्र घाट पर बड़ा हादसा टला, गंगा की तेज धार में डूब रहे दो बच्चों और नानी को SSB ने बचाया!Bihar: मुजफ्फरपुर में स्कूल में लगातार चोरी से भड़के छात्र, सड़क पर बेंच-डेस्क लगाकर डेढ़ घंटे लगाया जाम!
No menu items available
BREAKING
Bihar: वाल्मीकिनगर में मिला दुर्लभ ‘लॉन्ग-स्नाउटेड वाइन स्नेक’, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा!Bihar: ₹50 की चीनी ₹70 पहुंची… और मंत्री बोले- कम खाइए! आखिर महंगाई का ये कैसा इलाज?Jharkhand: बाढ़ किताबें बहा ले गई… लेकिन कृतिका का हौसला नहीं, आंसू लेकर DC के दरवाजे पहुंची 5वीं की बच्ची, पूछा- ‘अब पढ़ाई कैसे होगी?Jharkhand: नए खनिज कानून पर हेमंत सोरेन का केंद्र के खिलाफ मोर्चा; बोले- झारखंड को भारी नुकसान हुआ तो भरपाई कौन करेगा?Jharkhand: झारखंड की सड़क योजनाओं पर केंद्र की रोक, हजारीबाग-बगोदर समेत कई प्रोजेक्ट खारिज, जमीन और फॉरेस्ट क्लियरेंस बनी वजह!Jharkhand: JSSC-CGL रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट का स्टे, सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत; धरना खत्म, खुशी में गूंजा राष्ट्रगान!Bihar: 7 महिलाओं की मौत… और जांच में बड़े अफसर बेदाग; अशोकधाम की भगदड़ के लिए सिर्फ बिजली का पोल और बैरिकेडिंग ही जिम्मेदार थे?Bihar: जमालपुर स्टेशन पर ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, भागलपुर से मुंगेर में सप्लाई का आरोप!Bihar: पटना रोजगार मेले में नौकरी के ऑफर पर सवाल, 15 हजार की सैलरी में चेन्नई-मुंबई जाने को तैयार नहीं युवा!Bihar: रोहतास में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच की मांग!Bihar: बिहार का खजाना खाली? स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा बदलाव, 4 लाख की जगह अब 2 लाख, तेजस्वी ने सरकार को घेरा!Bihar: समस्तीपुर में B.Sc. नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम को लेकर सड़क जाम; निष्पक्ष जांच की मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: वाल्मीकिनगर में मिला दुर्लभ ‘लॉन्ग-स्नाउटेड वाइन स्नेक’, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा!
22 minutes ago
Bihar: ₹50 की चीनी ₹70 पहुंची… और मंत्री बोले- कम खाइए! आखिर महंगाई का ये कैसा इलाज?
27 minutes ago
Jharkhand: बाढ़ किताबें बहा ले गई… लेकिन कृतिका का हौसला नहीं, आंसू लेकर DC के दरवाजे पहुंची 5वीं की बच्ची, पूछा- ‘अब पढ़ाई कैसे होगी?
35 minutes ago
Jharkhand: नए खनिज कानून पर हेमंत सोरेन का केंद्र के खिलाफ मोर्चा; बोले- झारखंड को भारी नुकसान हुआ तो भरपाई कौन करेगा?
41 minutes ago
Jharkhand: झारखंड की सड़क योजनाओं पर केंद्र की रोक, हजारीबाग-बगोदर समेत कई प्रोजेक्ट खारिज, जमीन और फॉरेस्ट क्लियरेंस बनी वजह!
45 minutes ago

Jharkhand: बाढ़ किताबें बहा ले गई… लेकिन कृतिका का हौसला नहीं, आंसू लेकर DC के दरवाजे पहुंची 5वीं की बच्ची, पूछा- ‘अब पढ़ाई कैसे होगी?

पलामू: कोयल नदी का पानी उतरा तो अपने पीछे तबाही की तस्वीर छोड़ गया। किसी का सामान बहा, किसी का...

पलामू: कोयल नदी का पानी उतरा तो अपने पीछे तबाही की तस्वीर छोड़ गया। किसी का सामान बहा, किसी का घर अस्त-व्यस्त हुआ… लेकिन पलामू की पांचवीं कक्षा की छात्रा कृतिका के लिए बाढ़ अपने साथ उसकी पढ़ाई भी बहा ले गई।

कृतिका की किताबें और कॉपियां बाढ़ के पानी में चली गईं। घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि परिवार तुरंत नई किताबें खरीद सके। लेकिन बच्ची ने पढ़ाई छोड़ने के बजाय सीधे प्रशासन के दरवाजे पर दस्तक देने का फैसला किया।

वह पड़ोस की आंटी के साथ पलामू डीसी के जन समाधान कार्यक्रम में पहुंची। भीड़ के बीच चुपचाप खड़ी इस बच्ची पर डीसी की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे अपने पास बुलाया।

‘सर… मेरी किताबें बह गईं, अब मैं कैसे पढ़ूंगी?’

कृतिका ने डीसी को अपनी पूरी कहानी बताई। बाढ़ का पानी घर में घुसा और उसकी स्कूल की किताब-कॉपियां भी बह गईं।

उसकी परेशानी सिर्फ सामान खोने की नहीं थी। उसके सामने सबसे बड़ा सवाल था—बिना किताबों के स्कूल में पढ़ाई कैसे जारी रखे?

कृतिका के साथ आई महिला ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसकी मां घरों में काम करती हैं, जबकि पिता फिलहाल काम नहीं करते। ऐसे में नई किताब-कॉपियां खरीदना परिवार के लिए आसान नहीं है।

बच्ची की बात सुनकर अफसर ने तुरंत लिखा समाधान

डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बच्ची की समस्या सुनी और मौके पर ही उसकी जानकारी दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से बच्ची के नामांकन और स्कूल की जानकारी लेने के साथ उसके परिवार और स्कूल से संपर्क करने को कहा।

डीसी ने बच्ची को भरोसा दिया कि उसकी पढ़ाई रुकने नहीं दी जाएगी और उसे हरसंभव मदद मिलेगी।

कृतिका की गुहार पहुंची शिक्षा विभाग तक

डीसी के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग की ओर से छात्रा को जल्द किताबें और कॉपियां उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

यानी बाढ़ पानी के साथ कृतिका की किताबें तो बहा ले गई, लेकिन उसका पढ़ने का सपना प्रशासन तक पहुंच गया।

यह सिर्फ एक बच्ची की कहानी नहीं

कृतिका की कहानी बाढ़ के बाद की उस तस्वीर को सामने लाती है, जिसे अक्सर नुकसान के आंकड़ों में जगह नहीं मिलती।

बाढ़ में घर, सामान और जरूरी चीजें बर्बाद होती हैं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई भी इसकी चपेट में आती है। कृतिका ने अपनी परेशानी को चुपचाप सहने के बजाय समाधान तलाशने की कोशिश की।

किताबें बह गईं, कॉपियां बह गईं… लेकिन पढ़ने की जिद नहीं बही।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: नए खनिज कानून पर हेमंत सोरेन का केंद्र के खिलाफ मोर्चा; बोले- झारखंड को भारी नुकसान हुआ तो भरपाई कौन करेगा?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top