32
BREAKING NEWS
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!
No menu items available
BREAKING
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
36 minutes ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
42 minutes ago
25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!
56 minutes ago
डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!
1 hour ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!
5 hours ago

बिहार: अब शनिवार को किताब नहीं, हुनर की क्लास, बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नो बैग डे!

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने शनिवार की...

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने शनिवार की पढ़ाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ डे और ‘नो बैग डे’ लागू किया जाएगा। इस दिन छात्र-छात्राएं भारी बस्ते से मुक्त हराकर रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित रखने के बजाय उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है। शनिवार को स्कूलों में नाटक, संगीत, चित्रकला, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के अनुरूप अब राज्य के सभी सरकारी विद्यालय शनिवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। जबकि सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल अपने पुराने समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।

कक्षा 1 से 8 तक बच्चों के लिए अलग व्यवस्था

शिक्षा विभाग के अनुसार प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दोपहर 12 बजे तक शैक्षणिक और अन्य गतिविधियां होंगी। इसके बाद 12 बजे से 12:40 बजे तक बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया जाएगा और फिर छुट्टी दे दी जाएगी।

बिना किताब के भी होगी पढ़ाई

‘नो बैग डे’ का मतलब केवल छुट्टी नहीं होगा, बल्कि इस दिन बच्चों को अलग तरीके से सीखने का मौका मिलेगा। स्कूलों में कला, संगीत, नाटक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए बच्चों की रचनात्मक क्षमता को विकसित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

शिक्षकों की भी बदलेगी जिम्मेदारी

नई व्यवस्था में छात्रों की छुट्टी के बाद शिक्षकों को विद्यालय में रुकना होगा। शिक्षक अगले दिन और अगले सप्ताह की पढ़ाई की योजना तैयार करेंगे। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, होमवर्क मूल्यांकन, शिक्षक डायरी अपडेट, लैब प्रबंधन और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाओं की तैयारी भी करेंगे।

सरकार को उम्मीद, स्कूल बनेंगे ज्यादा रोचक

शिक्षा विभाग का मानना है कि शनिवार की नई व्यवस्था से बच्चों में स्कूल आने की रुचि बढ़ेगी। किताबों के दबाव से अलग हटकर बच्चे खेल, कला और संस्कृति के माध्यम से नई चीजें सीख सकेंगे।

सरकार की इस पहल को सरकारी स्कूलों में शिक्षा के माहौल को अधिक रचनात्मक और आनंददायक बना ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: बिहार: सिंदूर, गोद में बेटी और महाकाल का दरबार… अनुष्का यादव की तस्वीरों ने मचाई हलचल, जानिए पूरी कहानी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top