16
BREAKING NEWS
तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!लखीसराय में मां के दर्शन को उमड़े भक्त, भारत माता के पंडाल से नशामुक्ति का संदेश; नो-इंट्री में भी शहर में घुसे 9 बड़े वाहन!कोसी बना दूध की नदी: बाबा कारू खिरहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लीटर दूध से हुआ अभिषेक!कहीं तिलचट्टे तो कहीं पांच हजार बोतलों का मंदिर, कटिहार के 6 पंडाल देखकर रह जाएंगे हैरान!बेर के पेड़ के नीचे पांडवों ने की थी मां दुर्गा की पूजा; सुपौल की वन देवी का रहस्यमयी इतिहास, जहां आज भी पिंडी स्वरूप में विराजती हैं मां!गुलाम भारत में शुरू हुई थी चंपारण की पहली दुर्गा पूजा, आज भी बंगाल से आते हैं मूर्तिकार और ढाकी; स्वर्ण आभूषणों से होता है मां का श्रृंगार!हाथ काटकर लाइए, 2 लाख रुपये इनाम पाइए; बेटियों से छेड़खानी पर पप्पू यादव का विवादित ऐलान, खुर्दा महोत्सव में गरजे पूर्णिया सांसद!दुर्गा पूजा में पंडालों की ओर निकलने से पहले सावधान! शेखपुरा के लोगों से रेशमा भारती की खास अपील, बोलीं—आपकी सुरक्षा सबसे जरूरी!हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक! 15 श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल; नो-एंट्री में भारी वाहन कैसे पहुंचा?
No menu items available
BREAKING
तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!लखीसराय में मां के दर्शन को उमड़े भक्त, भारत माता के पंडाल से नशामुक्ति का संदेश; नो-इंट्री में भी शहर में घुसे 9 बड़े वाहन!कोसी बना दूध की नदी: बाबा कारू खिरहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लीटर दूध से हुआ अभिषेक!कहीं तिलचट्टे तो कहीं पांच हजार बोतलों का मंदिर, कटिहार के 6 पंडाल देखकर रह जाएंगे हैरान!बेर के पेड़ के नीचे पांडवों ने की थी मां दुर्गा की पूजा; सुपौल की वन देवी का रहस्यमयी इतिहास, जहां आज भी पिंडी स्वरूप में विराजती हैं मां!गुलाम भारत में शुरू हुई थी चंपारण की पहली दुर्गा पूजा, आज भी बंगाल से आते हैं मूर्तिकार और ढाकी; स्वर्ण आभूषणों से होता है मां का श्रृंगार!हाथ काटकर लाइए, 2 लाख रुपये इनाम पाइए; बेटियों से छेड़खानी पर पप्पू यादव का विवादित ऐलान, खुर्दा महोत्सव में गरजे पूर्णिया सांसद!दुर्गा पूजा में पंडालों की ओर निकलने से पहले सावधान! शेखपुरा के लोगों से रेशमा भारती की खास अपील, बोलीं—आपकी सुरक्षा सबसे जरूरी!हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!
3 hours ago
नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!
3 hours ago
लखीसराय में मां के दर्शन को उमड़े भक्त, भारत माता के पंडाल से नशामुक्ति का संदेश; नो-इंट्री में भी शहर में घुसे 9 बड़े वाहन!
3 hours ago
कोसी बना दूध की नदी: बाबा कारू खिरहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लीटर दूध से हुआ अभिषेक!
4 hours ago
कहीं तिलचट्टे तो कहीं पांच हजार बोतलों का मंदिर, कटिहार के 6 पंडाल देखकर रह जाएंगे हैरान!
4 hours ago

सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!

लखीसराय: 29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस और महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर पूरे देश...

लखीसराय: 29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस और महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर पूरे देश में खेल गतिविधियों का आयोजन होना था। बिहार सरकार के खेल निदेशालय ने भी दो आधिकारिक पत्र जारी कर जिला खेल पदाधिकारियों को निर्देश दिए थे। लेकिन लखीसराय में हकीकत कुछ और ही निकली।

जिला कबड्डी संघ के सचिव ने इन दोनों सरकारी पत्रों को आधार बनाकर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और जिला खेल पदाधिकारी (प्रभारी) मुकुल पंकज मणि को आवेदन सौंपकर धूमधाम से आयोजन की मांग की। नतीजा? खानापूर्ति, बहानेबाजी और नदारद सरकारी मशीनरी।

पहला पत्र आया देर रात, दूसरा भी फॉर्मेलिटी

खेल निदेशालय का पहला पत्र 28 अगस्त की देर रात जिला को मिला। सुबह आवेदन पहुंचाने पर डीएम का जवाब था— “रात को मिला है, सुबह भेज रहे हो। 10 बजे ऑफिस बैठता हूं तो बताता हूं।” उसके बाद कोई जवाब नहीं आया। कोई निर्देश नहीं, कोई बैठक नहीं, कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं।

दूसरा पत्र भी 28 अगस्त को ही जारी हुआ, जिसमें 28 से 30 अगस्त तक फिट इंडिया के तहत मैदान में एक घंटा खेलने के कार्यक्रम का निर्देश था। शिक्षा विभाग के अधिकारी का जवाब और भी अजीब—“अवकाश में पत्र आया, अवकाश में ही समय सीमा खत्म हो गई।” यानी छुट्टी का बहाना बनाकर पूरी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया।

जिला खेल पदाधिकारी का ‘शामिल होने’ वाला जवाब

जिला परिवहन पदाधिकारी सह प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि को आवेदन देने पर उन्होंने लिखा—“कार्यक्रम एरेंज कीजिए, मैं शामिल होऊंगा।” जिला कबड्डी संघ ने खेलो इंडिया स्मॉल कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर, खगौर ग्राउंड पर बालक-बालिका कबड्डी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। 50 उदयीमान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी किया गया। खेल पदाधिकारी कार्यक्रम शुरू होने से 15 मिनट पहले पहुंचे… और कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही गायब हो गए।

सरकारी स्तर पर जीरो गतिविधि

खगौर स्थित खेलो इंडिया सेंटर के अलावा पूरे जिले में न जिला प्रशासन ने कोई खेल गतिविधि कराई, न शिक्षा विभाग ने। न कोई प्रतियोगिता, न कोई जागरूकता अभियान, न स्कूल-कॉलेज स्तर पर कोई आयोजन। सरकारी निर्देश सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए।

देर से पत्र निकालना ‘खानापूर्ति’

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का निर्देश 28 अगस्त की रात को भेजना और फिर 28-30 अगस्त के फिट इंडिया कार्यक्रम का सर्कुलर भी उसी दिन निकालना—यह साफ खानापूर्ति है। मेजर ध्यानचंद जैसी महान शख्सियत की जयंती को हास्यास्पद बना दिया गया। अगर लखीसराय में यह हाल है तो पूरे बिहार में क्या स्थिति रही होगी? खेल मंत्रालय और निदेशालय को कटघरे में खड़ा होना ही होगा।

लखीसराय की यह घटना पूरे राज्य के खेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। देर से पत्र, बहानेबाजी, मैदान में नदारद अधिकारी और सिर्फ कागजी निर्देश—क्या यही है बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का तरीका?

ये खबर भी पढ़े: नेपाल में कुदरत का कहर, 903 शव मिले, 4,247 अब भी लापता; 10,451 लोगों को बचाया!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top