32
BREAKING NEWS
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!
No menu items available
BREAKING
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
27 minutes ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
33 minutes ago
25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!
47 minutes ago
डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!
57 minutes ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!
4 hours ago

बिहार: सिंदूर, गोद में बेटी और महाकाल का दरबार… अनुष्का यादव की तस्वीरों ने मचाई हलचल, जानिए पूरी कहानी!

पटना/उज्जैन: बिहार की सियासत से जुड़े तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव विवाद के बीच उनकी बेटी उज्जैनी की पहली तस्वीरें...

पटना/उज्जैन: बिहार की सियासत से जुड़े तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव विवाद के बीच उनकी बेटी उज्जैनी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। छह महीने की उज्जैनी के अन्नप्राशन संस्कार की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, अनुष्का यादव अपनी बेटी उज्जैनी के साथ उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने रुद्राभिषेक किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। अनुष्का यादव मांग में सिंदूर लगाए बेटी को गोद में लेकर पूजा करती नजर आईं।

अनुष्का के भाई आकाश यादव ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि उज्जैनी ने अपने छह महीने पूरे होने के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल के पवित्र प्रांगण में अन्न ग्रहण किया। उन्होंने बाबा महाकाल से उज्जैनी के सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना की।

तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने उज्जैनी को शुभकामनाएं दीं तो कुछ लोगों ने तेजप्रताप यादव से जुड़े पुराने विवाद का जिक्र करते हुए टिप्पणियां कीं।

तेजप्रताप ने किया था रिश्ते से इनकार

गौरतलब है कि फरवरी 2026 में अनुष्का यादव के बेटी को जन्म देने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई थी। उस समय तेजप्रताप यादव ने सामने आकर अनुष्का से संबंधों और बच्ची के पिता होने की खबरों को गलत बताया था। उन्होंने कई लोगों पर उन्हें बदनाम करने का आरोप भी लगाया था।

तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर कई दावे और चर्चाएं सामने आती रही हैं। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं।

आकाश यादव ने लगाए थे आरोप

वहीं, अनुष्का के भाई आकाश यादव ने तेजप्रताप यादव के खिलाफ पटना कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने घर में जबरन प्रवेश करने और परिवार को परेशान करने जैसे आरोप लगाए थे। तेजप्रताप यादव ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी सफाई दी थी।

फिलहाल महाकाल मंदिर से सामने आई अनुष्का यादव और बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: दीपक प्रकाश को राहत या बड़ा झटका? अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा मंत्री पद का भविष्य!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top