13
BREAKING NEWS
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
No menu items available
BREAKING
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!
13 hours ago
लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!
13 hours ago
नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!
13 hours ago
लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!
13 hours ago
गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!
13 hours ago

Bihar: बयान ऐसा कि पटना से दिल्ली तक चर्चा… भाई वीरेंद्र ने शक्ति यादव को क्यों दी चेतावनी?

पटना: बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अंदर सियासी घमासान तेज हो गया है। पार्टी...

पटना: बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अंदर सियासी घमासान तेज हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने अब सीधे तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव पर हमला बोल दिया है।

भाई वीरेंद्र ने शक्ति यादव पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग तेजस्वी यादव के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर ऐसे लोग नहीं संभले तो उनके पास मौजूद “कच्चा चिट्ठा” वह सार्वजनिक कर देंगे।

भाई वीरेंद्र ने कहा, “मैं लालू यादव और तेजस्वी यादव का आदमी हूं, मैं किसी सप्लायर का आदमी नहीं हूं। जो लोग तेजस्वी जी का चेहरा दिखाकर लोगों से मुलाकात कराने और माल वसूलने का काम करते हैं, उन्हें अब संभल जाना चाहिए।”

उन्होंने शक्ति यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में उनकी लंबी पारी रही है और वह किसी दबाव में आने वाले नेता नहीं हैं। भाई वीरेंद्र ने अपने पुराने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि जब कई नेता दल बदल चुके हैं, तब भी वह पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं।

“2010 में 22 विधायक बने थे, कई लोग बदल गए लेकिन भाई वीरेंद्र नहीं बदला। 2025 में भी मैं वहीं खड़ा हूं।”

दरअसल, विवाद उस समय शुरू हुआ जब भाई वीरेंद्र ने पार्टी में कुछ नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव के आसपास रहने वाले कुछ चेहरों को लेकर जनता में गलत संदेश जा रहा है। इस बयान पर शक्ति सिंह यादव ने पलटवार करते हुए पूछा था कि भाई वीरेंद्र ने पार्टी के लिए क्या किया है।

इसके बाद भाई वीरेंद्र का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शक्ति यादव को खुली चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह कई पुराने मामलों को सार्वजनिक कर देंगे।

हालांकि, शक्ति यादव की ओर से इन आरोपों पर अभी कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन भाई वीरेंद्र के बयान के बाद आरजेडी के अंदर की खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

बांकीपुर उपचुनाव की हार के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब आरजेडी की अंदरूनी राजनीति में बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या पार्टी के भीतर नेतृत्व और करीबियों को लेकर नाराजगी बढ़ रही है?

ये खबर भी पढ़े: Bihar: फेसबुक वाला प्यार या तस्करी का जाल? नेपाल ले जाने से पहले बॉर्डर पर पकड़ा गया युवक, नाबालिग को SSB ने बचाया!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top