रांची: रांची की रात अचानक हंगामे में बदल गई, जब जेपीएससी आंदोलन के बीच एक युवक गुस्से में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जयपाल सिंह स्टेडियम के पास रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुआ यह ड्रामा देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ में बदल गया।
बताया जा रहा है कि बालूमाथ निवासी हीरालाल नाम का युवक अपनी पत्नी को नौकरी नहीं मिलने से नाराज था। गुस्से में उसने सीधे टावर पर चढ़कर सिस्टम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
नीचे खड़ी पुलिस और लोग लगातार उसे मनाते रहे, लेकिन युवक अपनी मांगों पर अड़ा रहा। वह बार-बार सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाता रहा और अपनी बात सुनने की जिद पर डटा रहा।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा घेरा बना दिया गया। देर रात तक युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी रही, लेकिन वह टावर से उतरने को तैयार नहीं हुआ।
इस घटना ने जेपीएससी आंदोलन की आग को और भड़का दिया है। आधी रात का यह हाई-वोल्टेज ड्रामा अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये खबर भी पढ़े: Bihar: दरभंगा से गरजी कांग्रेस, देश से माफी मांगिए PM —सुप्रिया श्रीनेत का सीधा हमला, छात्रों के मुद्दे पर सरकार घिरी!