21
BREAKING NEWS
शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र की भक्ति, मां दुर्गा की चुनरी ओढ़कर बच्चों ने की आराधना!एक बेटी को श्रद्धांजलि, न्याय के लिए उठी आवाज! चेवाड़ा में सोनी कुमारी के लिए कैंडल मार्च, दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल!दिल्ली में विपक्ष का ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ आज, CEC के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग; 6 मेट्रो स्टेशन बंद!लखीसराय में नवरात्र पर बड़ी दुर्गा मंदिर में डांडिया की धूम, महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने भक्तिमय माहौल में दी आकर्षक प्रस्तुति!शेखोपुरसराय के ओनमा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो घायल; गाय की मौत!राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा का दमदार प्रदर्शन, बालक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची!कोसी स्नातक सीट पर राजद की रणनीति तेज, शेखपुरा में डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र की भक्ति, मां दुर्गा की चुनरी ओढ़कर बच्चों ने की आराधना!एक बेटी को श्रद्धांजलि, न्याय के लिए उठी आवाज! चेवाड़ा में सोनी कुमारी के लिए कैंडल मार्च, दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल!दिल्ली में विपक्ष का ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ आज, CEC के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग; 6 मेट्रो स्टेशन बंद!लखीसराय में नवरात्र पर बड़ी दुर्गा मंदिर में डांडिया की धूम, महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने भक्तिमय माहौल में दी आकर्षक प्रस्तुति!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!
15 minutes ago
लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!
20 minutes ago
शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!
27 minutes ago
कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!
32 minutes ago
मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!
39 minutes ago

गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कटेया थाना...

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कटेया थाना क्षेत्र के बनरहां गांव में 21 वर्षीय युवक पर अपनी 85 वर्षीय नानी की चाकू से हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान कोईलासी खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित नाती साहेब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, आरोपित भोरे थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी अनवर मियां का पुत्र है। वह बचपन से ही अपने मामा के घर बनरहां गांव में रहता था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से वह अपने पैतृक गांव में रह रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद वह शुक्रवार को फिर मामा के घर आया था।

रात करीब दो बजे हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात खाना खाने के बाद साहेब हुसैन अपनी नानी और ममेरे भाई के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे वह अचानक उठा और कथित तौर पर चाकू से नानी पर हमला कर दिया। महिला को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के दौरान कमरे में मौजूद ममेरे भाई ने शोर मचाया और बाहर निकलकर आसपास के लोगों को जगाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, आरोपित गिरफ्तार

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कटेया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित को काबू में लेने के लिए मशक्कत की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। सोमवार को एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवक की तबीयत खराब होने की बात सामने आई है, लेकिन इसका घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 85 वर्षीय महिला की हत्या से बनरहां गांव में शोक और चिंता का माहौल है।

ये खबर भी पढ़े: आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?

गोपालगंज से अनुज पाण्डेय की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top