10
BREAKING NEWS
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!18 सितंबर की बैठक से पहले बिहार की सियासत में हलचल, JDU ने साफ किया- विधायकों-सांसदों की बैठक का एजेंडा क्या है!
No menu items available
BREAKING
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!
58 minutes ago
शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
1 hour ago
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!
7 hours ago
शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?
7 hours ago
ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!
7 hours ago

Bihar: अफसर भी सुरक्षित नहीं, बिहार में ‘कानून राज’ पर बड़ा सवाल—डेहरी के EO की हत्या से सियासत गरम!

औरंगाबाद/रोहतास: बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक...

औरंगाबाद/रोहतास: बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की औरंगाबाद में जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा प्रहार कर दिया है। अगर एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी ही सड़क पर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा?

देर रात पटना लौट रहे अधिकारी की गाड़ी रोककर अपराधियों ने पहले उन्हें बाहर खींचा, फिर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात का तरीका इतना संगठित और खौफनाक था कि इसे सुनकर हर कोई सन्न है। शुरुआती जानकारी में गोली मारने की बात भी सामने आई, लेकिन इसकी पुष्टि अभी बाकी है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद भी प्रशासन के पास साफ जवाब नहीं है—ना हत्या की वजह स्पष्ट है और ना ही अपराधियों का कोई ठोस सुराग सामने आया है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूर की जा रही है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या यह सिर्फ एक हत्या है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश?

इस घटना ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच यह वारदात सरकार के “सुशासन” के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। क्या बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब अफसर भी निशाने पर हैं?

स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा दोनों है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासनिक अधिकारी तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी किस भरोसे जिए?

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है, लेकिन इस सनसनीखेज हत्या ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है—क्या बिहार में कानून का डर खत्म हो चुका है?

ये खबर भी पढ़े: Bihar: ₹1.92 लाख का बिल बना ₹520, DM के एक आदेश से बदली पूरी कहानी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top