18
BREAKING NEWS
शेखोपुरसराय के ओनमा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो घायल; गाय की मौत!राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा का दमदार प्रदर्शन, बालक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची!कोसी स्नातक सीट पर राजद की रणनीति तेज, शेखपुरा में डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता!गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार!शेखपुरा में शारदीय नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर और पूजा पंडाल!लखीसराय में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती, बच्चों की प्रतियोगिताओं ने मोहा मन!लखीसराय में खुला ‘रोशनी आई केयर सेंटर’, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!पटना के देवांश केशरी का अंतरराष्ट्रीय शतरंज में जलवा, कॉमनवेल्थ स्कूल्स चैंपियनशिप में जीते 4 पदक!लखीसराय में खुला ‘बॉलीवुड फैशन’ शोरूम, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!
No menu items available
BREAKING
शेखोपुरसराय के ओनमा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो घायल; गाय की मौत!राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा का दमदार प्रदर्शन, बालक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची!कोसी स्नातक सीट पर राजद की रणनीति तेज, शेखपुरा में डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता!गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार!शेखपुरा में शारदीय नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर और पूजा पंडाल!लखीसराय में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती, बच्चों की प्रतियोगिताओं ने मोहा मन!लखीसराय में खुला ‘रोशनी आई केयर सेंटर’, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!पटना के देवांश केशरी का अंतरराष्ट्रीय शतरंज में जलवा, कॉमनवेल्थ स्कूल्स चैंपियनशिप में जीते 4 पदक!लखीसराय में खुला ‘बॉलीवुड फैशन’ शोरूम, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखोपुरसराय के ओनमा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो घायल; गाय की मौत!
5 hours ago
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा का दमदार प्रदर्शन, बालक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची!
5 hours ago
कोसी स्नातक सीट पर राजद की रणनीति तेज, शेखपुरा में डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता!
5 hours ago
गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार!
5 hours ago
शेखपुरा में शारदीय नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर और पूजा पंडाल!
5 hours ago

Bihar: 1 लाख जीविका दीदियों के खाते में पहुंचे 20-20 हजार, 4 लाख महिलाओं को पहली किस्त!

पटना: रक्षाबंधन से पहले बिहार सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री...

पटना: रक्षाबंधन से पहले बिहार सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख जीविका दीदियों के खातों में कुल 600 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इनमें 4 लाख महिलाओं को पहली किस्त और 1 लाख महिलाओं को दूसरी किस्त दी गई है।

योजना के तहत 4 लाख नई लाभार्थी महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये, जबकि 1 लाख जीविका दीदियों को दूसरी किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये दिए गए हैं।

‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान’ की शुरुआत

पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान’ की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अभियान का दायरा जीविका दीदियों तक सीमित नहीं रहेगा। महिला उद्यमियों, पशुपालक महिलाओं, डेयरी क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं तथा उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं को भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता देने की बात कही गई है।

3 साल में 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने अगले तीन वर्षों में 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इनमें पशुपालन और डेयरी, विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्र को प्रमुखता दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने से उनकी आय बढ़ाने के साथ परिवार और समाज में आर्थिक निर्णयों में उनकी भागीदारी भी मजबूत होगी।

स्टार्टअप के लिए 2 लाख रुपये तक की मदद

महिलाओं और बेटियों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत नए और इनोवेटिव कारोबारी विचार रखने वाली बेटियों को 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान बताया गया है।

प्रतियोगी परीक्षा और उच्च शिक्षा के लिए भी सहायता

सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राओं तथा उच्च शिक्षा और शोध से जुड़ी महिलाओं के लिए भी आर्थिक सहायता की घोषणाएं की हैं। पीएचडी करने वाली छात्राओं के लिए हर महीने 10 हजार रुपये तक की फेलोशिप देने की योजना बताई गई है।

इसके अलावा डेयरी कारोबार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण और बिक्री केंद्रों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने की योजना है।

बिहार सरकार की इन पहलों का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नेपाल में बाढ़ का कहर’ 1,433 नेपाली-विदेशी नागरिक संपर्कविहीन, PM बालेन्द्र शाह ने नुवाकोट-बिदुर का किया दौरा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top