37
BREAKING NEWS
Bihar: मंडल कारा पहुंचा विधिक सेवा प्राधिकार का दल, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा!Bihar: नौकरी लगी तो बदले रिश्ते? रोहतास में पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने दर्ज कराई FIR!Bihar: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने खोली व्यवस्था की पोल, घंटों ठप रहा शेखपुरा-नीमी पथ!Bihar: बाजार की राखी नहीं, बच्चों के हाथों का प्यार, लाल इंटरनेशनल स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन!Bihar: मधेपुरा में लापता पति को खोजने के नाम पर महिला से 5 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज!Bihar: गोपालगंज में महंगाई के खिलाफ भोरे में माले का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका!Jharkhand: पलामू में पुल के अभाव में अस्पताल नहीं पहुंचा मरीज, उफनाए नाले ने रोका रास्ता!Bihar: राजद में बड़ा संगठनात्मक बदलाव; 43 में से 20 जिला अध्यक्षों की छुट्टी संभव, तेजस्वी यादव युवाओं पर लगाएंगे दांव!Bihar: बिहार में बनेंगे नए नगर निकाय, 15 सितंबर तक मांगे गए प्रस्ताव!Bihar: समस्तीपुर में 2 लाख की रिश्वत लेते DCLR गिरफ्तार, घर से 13 लाख कैश बरामद!Bihar: नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक बैराज के 36 गेट खुले; CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं!Bihar: 1 लाख जीविका दीदियों के खाते में पहुंचे 20-20 हजार, 4 लाख महिलाओं को पहली किस्त!Bihar: नेपाल में बाढ़ का कहर' 1,433 नेपाली-विदेशी नागरिक संपर्कविहीन, PM बालेन्द्र शाह ने नुवाकोट-बिदुर का किया दौरा!Bihar: राखी पर बिहार सरकार का महिलाओं को तोहफा, 27-28 अगस्त को बसों में मुफ्त सफर; बोलीं- थैंक्यू सरकार!Bihar: लाल इंटरनेशनल स्कूल में सावन महोत्सव की धूम, लोकगीतों और झूले के साथ बच्चों ने मनाया उत्सव!
No menu items available
BREAKING
Bihar: मंडल कारा पहुंचा विधिक सेवा प्राधिकार का दल, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा!Bihar: नौकरी लगी तो बदले रिश्ते? रोहतास में पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने दर्ज कराई FIR!Bihar: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने खोली व्यवस्था की पोल, घंटों ठप रहा शेखपुरा-नीमी पथ!Bihar: बाजार की राखी नहीं, बच्चों के हाथों का प्यार, लाल इंटरनेशनल स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन!Bihar: मधेपुरा में लापता पति को खोजने के नाम पर महिला से 5 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज!Bihar: गोपालगंज में महंगाई के खिलाफ भोरे में माले का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका!Jharkhand: पलामू में पुल के अभाव में अस्पताल नहीं पहुंचा मरीज, उफनाए नाले ने रोका रास्ता!Bihar: राजद में बड़ा संगठनात्मक बदलाव; 43 में से 20 जिला अध्यक्षों की छुट्टी संभव, तेजस्वी यादव युवाओं पर लगाएंगे दांव!Bihar: बिहार में बनेंगे नए नगर निकाय, 15 सितंबर तक मांगे गए प्रस्ताव!Bihar: समस्तीपुर में 2 लाख की रिश्वत लेते DCLR गिरफ्तार, घर से 13 लाख कैश बरामद!Bihar: नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक बैराज के 36 गेट खुले; CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं!Bihar: 1 लाख जीविका दीदियों के खाते में पहुंचे 20-20 हजार, 4 लाख महिलाओं को पहली किस्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: मंडल कारा पहुंचा विधिक सेवा प्राधिकार का दल, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा!
54 seconds ago
Bihar: नौकरी लगी तो बदले रिश्ते? रोहतास में पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने दर्ज कराई FIR!
6 minutes ago
Bihar: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने खोली व्यवस्था की पोल, घंटों ठप रहा शेखपुरा-नीमी पथ!
15 minutes ago
Bihar: बाजार की राखी नहीं, बच्चों के हाथों का प्यार, लाल इंटरनेशनल स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन!
23 minutes ago
Bihar: मधेपुरा में लापता पति को खोजने के नाम पर महिला से 5 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज!
32 minutes ago

Bihar: समस्तीपुर में 2 लाख की रिश्वत लेते DCLR गिरफ्तार, घर से 13 लाख कैश बरामद!

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में निगरानी विभाग की टीम ने रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को कथित...

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में निगरानी विभाग की टीम ने रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को कथित तौर पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन विवाद से जुड़े मामले को निपटाने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। कार्रवाई के दौरान उनके आवास से करीब 13 लाख रुपये नकद बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक विभूतिपुर निवासी मनोज कुमार महतो से जमीन विवाद से जुड़े केस में राहत देने के बदले 2 लाख रुपये नकद और वॉशिंग मशीन की मांग किए जाने का आरोप है। शिकायत के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की।

सरकारी आवास पर पहुंची निगरानी टीम

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे निगरानी विभाग की टीम दो वाहनों से DCLR के सरकारी आवास पहुंची। उस समय कंचन कुमारी झा आवास पर मौजूद थीं। टीम ने कार्रवाई के दौरान परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी।

तलाशी के दौरान जमीन विवाद से जुड़े मामलों की फाइलें, दाखिल-खारिज से संबंधित दस्तावेज, बैंक पासबुक और निवेश से जुड़े कागजात की भी जांच की गई।

घर से 13 लाख रुपये नकद मिलने की जानकारी

निगरानी टीम की कार्रवाई के दौरान DCLR के आवास से करीब 13 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने की बात सामने आई है। टीम अन्य दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

कंचन कुमारी झा करीब डेढ़ साल से रोसड़ा में DCLR के पद पर तैनात हैं और मूल रूप से मधुबनी जिले की रहने वाली बताई गई हैं।

क्या होता है DCLR का काम?

DCLR यानी भूमि सुधार उप समाहर्ता अनुमंडल स्तर पर राजस्व और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हैं। दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों में अंचल अधिकारी के फैसले के खिलाफ अपील भी DCLR के समक्ष की जा सकती है।

इसके अलावा जमीन के कब्जे, बंटवारे और मालिकाना हक से जुड़े मामलों की सुनवाई तथा राजस्व संबंधी कार्यों की निगरानी भी DCLR के अधिकार क्षेत्र में आती है।

निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद अब रिश्वत के आरोप और बरामद नकदी से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक बैराज के 36 गेट खुले; CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top