17
BREAKING NEWS
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!
No menu items available
BREAKING
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!
18 minutes ago
8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!
22 minutes ago
रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!
38 minutes ago
तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!
45 minutes ago
प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!
51 minutes ago

Bihar: मधेपुरा में लापता पति को खोजने के नाम पर महिला से 5 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज!

मधेपुरा: मधेपुरा में लापता पति को खोजने में मदद करने के नाम पर एक महिला से 5 हजार रुपये लेने...

मधेपुरा: मधेपुरा में लापता पति को खोजने में मदद करने के नाम पर एक महिला से 5 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन निवासी ममता कुमारी वर्तमान में मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के भीरखी वार्ड-22 में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति प्रवीण कुमार शिक्षक हैं और करीब एक महीने से लापता हैं।

महिला के अनुसार, वह पति की तलाश के लिए 3 अगस्त को सदर थाना में आवेदन देने पहुंची थीं। वहां से लौटने के दौरान थाना गेट के पास यूट्यूबर बिपिन बाबू उर्फ विपिन राम ने उनसे संपर्क किया और पति को खोजने में मदद करने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसके बाद वह महिला के घर तक पहुंचा।

ममता कुमारी का आरोप है कि पति को खोजने के नाम पर आरोपी ने 6 अगस्त को 3 हजार रुपये और 22 अगस्त को 2 हजार रुपये फोन-पे के जरिए लिए। कुल 5 हजार रुपये लेने के बावजूद पति का कोई पता नहीं चल सका। महिला का कहना है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी अलग-अलग बहाने बना रहा है।

मामले में महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फ़िलहाल इस मामले में तथाकथित आरोपी यू-ट्यूबर का कोई प्रतिक्रिया नही मिल सका है, मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: गोपालगंज में महंगाई के खिलाफ भोरे में माले का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top