22
BREAKING NEWS
कोसी स्नातक सीट पर राजद की रणनीति तेज, शेखपुरा में डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता!गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार!शेखपुरा में शारदीय नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर और पूजा पंडाल!लखीसराय में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती, बच्चों की प्रतियोगिताओं ने मोहा मन!लखीसराय में खुला ‘रोशनी आई केयर सेंटर’, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!पटना के देवांश केशरी का अंतरराष्ट्रीय शतरंज में जलवा, कॉमनवेल्थ स्कूल्स चैंपियनशिप में जीते 4 पदक!लखीसराय में खुला ‘बॉलीवुड फैशन’ शोरूम, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!शारदीय नवरात्र पर बिहार के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांका में एक लाख भक्तों के जलाभिषेक का दावा; पटना में 200 मीटर लंबी कतार!दिल्ली में CJP का फिर प्रदर्शन, तीन बड़े नेता मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे; मेट्रो-ट्रेन बंदी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!
No menu items available
BREAKING
कोसी स्नातक सीट पर राजद की रणनीति तेज, शेखपुरा में डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता!गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार!शेखपुरा में शारदीय नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर और पूजा पंडाल!लखीसराय में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती, बच्चों की प्रतियोगिताओं ने मोहा मन!लखीसराय में खुला ‘रोशनी आई केयर सेंटर’, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!पटना के देवांश केशरी का अंतरराष्ट्रीय शतरंज में जलवा, कॉमनवेल्थ स्कूल्स चैंपियनशिप में जीते 4 पदक!लखीसराय में खुला ‘बॉलीवुड फैशन’ शोरूम, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कोसी स्नातक सीट पर राजद की रणनीति तेज, शेखपुरा में डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता!
4 minutes ago
गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार!
9 minutes ago
शेखपुरा में शारदीय नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर और पूजा पंडाल!
15 minutes ago
लखीसराय में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती, बच्चों की प्रतियोगिताओं ने मोहा मन!
21 minutes ago
लखीसराय में खुला ‘रोशनी आई केयर सेंटर’, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!
28 minutes ago

Jharkhand: पलामू में पुल के अभाव में अस्पताल नहीं पहुंचा मरीज, उफनाए नाले ने रोका रास्ता!

पलामू: लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के घासीदाग पंचायत की जानकीनगर और हथगड़वा बस्तियां टापू में तब्दील हो...

पलामू: लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के घासीदाग पंचायत की जानकीनगर और हथगड़वा बस्तियां टापू में तब्दील हो गई हैं। पहाड़ी नालों और धूरिया नदी में उफान के चलते करीब 100 घरों की आबादी का मुख्यालय और आसपास के इलाकों से संपर्क लगभग कट गया है।

धूरिया नदी में पानी का स्तर 10 से 15 फीट तक पहुंच गया है। तेज बहाव के कारण लोगों का आवागमन बंद है। नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के सामान से लेकर इलाज तक के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तेज बुखार से पीड़ित युवक को अस्पताल नहीं ले जा सके

जानकीनगर निवासी अखिलेश राम का बेटा राकेश कुमार पिछले तीन दिनों से तेज बुखार से पीड़ित है। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे डोली-खटोली के सहारे नदी पार कर पांडू अस्पताल ले जाने के लिए निकले।

लेकिन नदी के बीच पहुंचते ही तेज बहाव और गहरे पानी के कारण परिजनों को रास्ते से वापस लौटना पड़ा। मरीज को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और परिवार अब गांव में ही उसका इलाज कराने को मजबूर है।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में धूरिया नदी पार करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। पुल नहीं होने के कारण आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।

वर्षों से पुल की मांग, अब तक नहीं हुआ निर्माण

जिला परिषद सदस्य विजय रविदास ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से धूरिया नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

वहीं विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि धूरिया नदी पर पुल निर्माण के लिए DMFT फंड पर्याप्त नहीं है। पुल के लिए विभागीय फंड की व्यवस्था करनी होगी, जिसमें समय लग सकता है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए प्रयास करने की बात कही।

सात किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है सामान

ग्रामीणों के मुताबिक नजदीकी बाजार करीब 7 किलोमीटर दूर कजस्कला में है। सामान्य दिनों में कच्चे रास्ते से ग्रामीण वहां पहुंचकर राशन, दवा और अन्य जरूरी सामान खरीदते हैं।

लेकिन बारिश के दौरान नदी और नालों में पानी बढ़ने से यह रास्ता भी बंद हो जाता है। ऐसे में करीब 100 घरों के लोगों के सामने राशन, दवा और इलाज तक की समस्या खड़ी हो जाती है।

ग्रामीणों की मांग है कि धूरिया नदी पर जल्द पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में संपर्क टूटने और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलने जैसी स्थिति से राहत मिल सके।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: राजद में बड़ा संगठनात्मक बदलाव; 43 में से 20 जिला अध्यक्षों की छुट्टी संभव, तेजस्वी यादव युवाओं पर लगाएंगे दांव!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top