14
BREAKING NEWS
आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!राहुल की खुली चेतावनी- 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!शेखपुरा में भाजपा की ‘राष्ट्र चिंतन यात्रा’, विपक्ष पर बरसे अचल कुमार सिंह; बोले- देश में अशांति फैलाने की हो रही साजिश!केनरा बैंक में ‘खुले पैसे’ का झांसा देकर 19 हजार की ठगी, पटना से दो शातिर गिरफ्तार; कई जिलों में फैला है आपराधिक नेटवर्क!कंधों पर शोध, आंखों में नेशनल मंच का सपना; शेखपुरा के 10 बाल वैज्ञानिक बेगूसराय रवाना!
No menu items available
BREAKING
आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!राहुल की खुली चेतावनी- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे’, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!
2 minutes ago
नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!
7 minutes ago
छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!
22 minutes ago
बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!
27 minutes ago
बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!
34 minutes ago

Bihar: मां की हत्या के 6 दिन बाद मिला मासूम बेटे का शव… प्रेम, शक और सनक की ऐसी कहानी जिसने मुजफ्फरपुर को हिला दिया!

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा...

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में मृतका के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग और शक के चलते आरोपी ने महिला और उसके 6 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए शवों को अलग-अलग जगह फेंक दिया गया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 6 वर्षीय मासूम आर्यन कुमार का शव भी बरामद कर लिया है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

झाड़ी में मिला था महिला का शव, फिर खुला हत्या का राज

मामले की शुरुआत 27 जुलाई 2026 को हुई, जब कांटी थाना क्षेत्र के विशुनपुर सुमेर स्थित एक बगीचे की झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया की मदद से मृतका की पहचान मंजू कुमारी के रूप में हुई।

मृतका के पिता के आवेदन पर कांटी थाना में हत्या और बच्चे को गायब करने का मामला दर्ज किया गया। शिकायत में कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का एंगल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले हरि पासवान नामक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

इसके बाद पुलिस को जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। पुलिस ने मृतका के प्रेमी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में विकास ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने कबूल कर ली।

शक में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के अनुसार, मृतका मंजू कुमारी और विकास कुमार के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हालांकि बाद में दोनों की अलग-अलग शादी हो गई, लेकिन संबंध बने रहे।

पुलिस जांच में सामने आया कि विकास को शक था कि मंजू का किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर विकास ने महिला की हत्या कर दी।

पुलिस का दावा है कि घटना के दौरान महिला का 6 वर्षीय बेटा आर्यन वहां मौजूद था। आरोपी को डर था कि बच्चा पूरी घटना के बारे में बता देगा, इसलिए उसने मासूम की भी हत्या कर दी।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ बच्चे का शव

पुलिस ने विकास कुमार की निशानदेही पर उसी इलाके के पास से आर्यन का शव बरामद किया। मौके से खून लगा कपड़ा, बच्चे की चप्पल, मृतका का मोबाइल फोन और बोतल में रखा संदिग्ध हरा तरल पदार्थ भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए महिला और बच्चे के चेहरे पर तेजाब जैसा पदार्थ डालने की कोशिश की थी।

पुलिस का दावा- प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि महिला का शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। वैज्ञानिक तरीके और पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी तक पहुंचा गया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूरे मामले में प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: LJPR विधायक का एनकाउंटर क्यों नहीं? EO हत्याकांड में तेजस्वी यादव का सरकार पर बड़ा हमला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top