20
BREAKING NEWS
सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!
No menu items available
BREAKING
सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!
3 minutes ago
लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!
12 minutes ago
लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!
21 minutes ago
बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!
29 minutes ago
पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!
37 minutes ago

Jharkhand: देवघर के आसमान में उतरी शिव भक्ति की डिजिटल तस्वीर, शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो से गूंजा हर-हर महादेव!

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 को और भव्य एवं यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार नए प्रयोग...

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 को और भव्य एवं यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार रात बाबा नगरी देवघर के शिवलोक परिसर में भव्य और अत्याधुनिक ड्रोन शो का आयोजन किया गया। इस दौरान आसमान पर डिजिटल रोशनी से सजी शिव भक्ति की अद्भुत तस्वीरें देखने को मिलीं।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात करीब 7:30 बजे जैसे ही सैकड़ों ड्रोन एक साथ आसमान में पहुंचे, पूरा शिवलोक परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष और तालियों की गूंज से भर गया।

करीब 20 से 25 मिनट तक चले इस ड्रोन शो में आधुनिक तकनीक और सनातन संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। आसमान को विशाल स्क्रीन की तरह इस्तेमाल करते हुए ड्रोन के जरिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर की महिमा, श्रावणी मेले की परंपरा, पौराणिक कथाओं और द्वादश ज्योतिर्लिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आकर्षक आकृतियों के रूप में प्रस्तुत किया गया।

5 किलोमीटर तक दिखा आसमान का अद्भुत नजारा

ड्रोन शो की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर की परिधि से करीब 5 किलोमीटर तक के क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इस अद्भुत दृश्य का आनंद लिया। रंग-बिरंगी डिजिटल रोशनी से सजे ड्रोन जब आसमान में धार्मिक आकृतियां बना रहे थे, तो पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन के इस अनूठे प्रयास की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि श्रावणी मेले में पहली बार इस तरह का तकनीकी और आध्यात्मिक अनुभव देखने को मिला, जिसने बाबा नगरी की भव्यता को और बढ़ा दिया।

श्रद्धालुओं को मिलेगा यादगार आध्यात्मिक अनुभव

उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल जलार्पण की व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि देवघर आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को ऐसी अनुभूति देना है, जिसे वह लंबे समय तक याद रख सके।

उन्होंने कहा कि शिवलोक परिसर में आयोजित ड्रोन शो इसी प्रयास का हिस्सा है, जिसने मेले की भव्यता में नया आयाम जोड़ दिया है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हेडक्वार्टर डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: श्रावणी मेला के पहले दिन देवघर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 74,987 श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक!

Jharkhand: शिवलोक परिसर बना आस्था और अध्यात्म का नया केंद्र, अमरनाथ से उनाकोटि तक के होंगे दिव्य दर्शन!

National News: कांवरिया की मौत के विरोध में नेपाल के जनकपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, बवाल व उग्र प्रदर्शन जारी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top