18
BREAKING NEWS
आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!3 साल तक पेट में छिपा रहा 'पत्थर का बच्चा'; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!दिल्ली की सियासी हलचल में शेखपुरा की भी दस्तक; राहुल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोग ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना!करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!
No menu items available
BREAKING
आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!3 साल तक पेट में छिपा रहा ‘पत्थर का बच्चा’; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!दिल्ली की सियासी हलचल में शेखपुरा की भी दस्तक; राहुल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोग ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना!करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!
2 hours ago
पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!
2 hours ago
लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!
2 hours ago
3 साल तक पेट में छिपा रहा ‘पत्थर का बच्चा’; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!
7 hours ago
एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!
7 hours ago

Jharkhand: श्रावणी मेला के पहले दिन देवघर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 74,987 श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक!

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के शुभारंभ के साथ ही विश्व प्रसिद्ध बाबा नगरी देवघर में आस्था और भक्ति का अद्भुत...

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के शुभारंभ के साथ ही विश्व प्रसिद्ध बाबा नगरी देवघर में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सावन के पहले दिन देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान के साथ जलार्पण कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। पूरे देवघर में सुबह से ही “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे।

श्रावणी मेला के पहले दिन श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अहले सुबह 04:02 बजे से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके बाद लगातार श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर में देखने को मिली। प्रशासन द्वारा बनाए गए निर्धारित मार्गों और कतार व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से बाबा का दर्शन करते रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रावणी मेला के पहले दिन कुल 74,987 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पित किया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा अलग-अलग माध्यमों से जलार्पण की व्यवस्था की गई थी।

इनमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 7,534 श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया, जबकि आंतरिक अर्घा व्यवस्था के जरिए 63,466 श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। वहीं, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था का लाभ लेते हुए 3,987 श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और जलार्पण किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा एवं सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती, निगरानी व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

श्रावणी मेला के पहले दिन बाबा नगरी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज से आए कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर अपनी आस्था प्रकट की। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी, खासकर सावन की सोमवारी के मौके पर लाखों भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

राजकीय श्रावणी मेला-2026 को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे सुगमता से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन एवं जलाभिषेक कर सकें।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: यात्रियों को राहत, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top