21
BREAKING NEWS
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!
No menu items available
BREAKING
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!
9 hours ago
सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!
10 hours ago
लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!
10 hours ago
लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!
10 hours ago
बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!
10 hours ago

Bihar News : रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा… हर गली बना भक्तिमय!

शेखपुरा: रामनवमी के अवसर पर शनिवार को शेखपुरा शहर आस्था, उत्साह और भक्ति के रंग में पूरी तरह डूबा नजर...

शेखपुरा: रामनवमी के अवसर पर शनिवार को शेखपुरा शहर आस्था, उत्साह और भक्ति के रंग में पूरी तरह डूबा नजर आया। श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।

यह विशाल शोभायात्रा शहर के तीन मुहानी हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई और लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गिरिहिन्डा हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा शहर ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। जुलूस में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के वेश में कलाकारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां और कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तलवारबाजी तथा लाठी-भांजने जैसे पारंपरिक करतब दिखाए। महिलाओं के इन प्रदर्शनों ने लोगों को काफी प्रभावित किया और जुलूस में विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

शोभायात्रा का मार्ग तीन मुहानी हनुमान मंदिर से शुरू होकर चांदनी चौक, कटरा चौक, माहुरी टोला, चकदीवान मोहल्ला और बुधौली बाजार जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।

इस दौरान रथ, घोड़े, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों के साथ माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा रहा। जुलूस में शामिल लोग झूमते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे। इसी बीच ट्रैफिक थानाध्यक्ष द्वारा श्रद्धालुओं के साथ डांस करने का दृश्य भी चर्चा का विषय बना रहा, जिसने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस दौरान एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी लगातार पूरे जुलूस की निगरानी करते रहे।

जुलूस के चलते कुछ समय के लिए शहर में यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन प्रशासन की सतर्कता के कारण स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कुल मिलाकर, शेखपुरा में रामनवमी का यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और उत्साह का भी शानदार उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : सुपौल में रामनवमी पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम समुदाय ने शोभा यात्रा का किया स्वागत!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top