
शहर के मेहुंस मोड़ स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 89 वां शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान परमात्मा शिव की झांकी निकाली गई एवं परमात्म संदेश जन-जन को दिया गया। मौके पर स्थानीय सेवा केंद्र पर केक काटकर एवं शिव ध्वजारोहण कर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी राधिका बहन ने कहा कि भारत 33 कोटि देवी-देवताओं का देश है, लेकिन सभी देवताओं के निर्माता परमपिता परमेश्वर शिव है। यह त्रिमूर्ति शिव जयंती परमात्मा के अवतरण का यादगार है। शेखपुरा केंद्र की संचालिका अनुपमा बहन ने कहा कि परमात्मा का इस धरा अवतरण हो चुका है और उनका दिव्य कार्य चल रहा है। आज हम उनकी यादगार में शिव जयंती मना रहे है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.रामाश्रय, डॉ.सुरेश, वर्णवाल धर्मशाला के अध्यक्ष सुभाष भाई, नवनीत भाई, ब्रह्मा कुमारी पूजा बहन आदि उपस्थित रहे।