15
BREAKING NEWS
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!18 सितंबर की बैठक से पहले बिहार की सियासत में हलचल, JDU ने साफ किया- विधायकों-सांसदों की बैठक का एजेंडा क्या है!‘ठाकुर का कुआं’ के बाद मांझी का ‘तालाब वाला दांव’, UCC पर खुलकर बोले- सबका होगा अधिकार!कबड्डी से एशियन गेम्स तक लंबा सफर, कुमार विजय सिंह फिर संभालेंगे अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी!
No menu items available
BREAKING
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!
2 hours ago
शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?
3 hours ago
ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!
3 hours ago
शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!
4 hours ago
बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!
4 hours ago

Bihar: पहली बारिश में ही खुली नगर परिषद की ‘तैयारी’ की पोल, कलेक्ट्रेट से वकालतखाना तक पानी-पानी, शहर में बना तालाब जैसा नजारा!

शेखपुरा: मानसून की पहली जोरदार बारिश ने शेखपुरा नगर परिषद की बरसात से पहले की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा...

शेखपुरा: मानसून की पहली जोरदार बारिश ने शेखपुरा नगर परिषद की बरसात से पहले की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आधे घंटे से अधिक हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों के सामने जलजमाव की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने नाला सफाई और जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी।

बारिश के बाद शेखपुरा समाहरणालय परिसर, अनुमंडल कार्यालय, निबंधन कार्यालय और विधिज्ञ संघ परिसर के आसपास पानी जमा हो गया। देखते ही देखते सड़कें और परिसर झील जैसे नजर आने लगे। कार्यालय आने-जाने वाले आम लोगों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई जगहों पर बारिश का पानी घंटों जमा रहा, जिससे लोगों को मजबूरी में पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जिला सहकारिता कार्यालय के सामने भी जलजमाव की स्थिति बनी रही। वहीं शहर के वीआईपी रोड पर नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली बारिश आते ही सारी तैयारी धराशायी हो जाती है। लोगों ने आरोप लगाया कि समय रहते नालों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

वहीं विधिज्ञ संघ के पूर्व सचिव विपिन सिंह ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में जलजमाव की समस्या नई नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व की समस्याओं और योजनाओं को ध्यान में रखकर काम नहीं किया जाता, जिसके कारण हर साल बारिश के मौसम में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

हालांकि बारिश ने जहां नगर परिषद की व्यवस्था की पोल खोल दी, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मानसून की पहली अच्छी बारिश से धान की रोपनी में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। खेतों में पानी पहुंचने से किसानों को राहत मिली है और कृषि कार्य में गति आने की संभावना जताई जा रही है।

लेकिन शहर की तस्वीर ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि जब पहली बारिश में ही सरकारी कार्यालयों के आसपास जलजमाव की स्थिति बन जा रही है, तो आने वाले दिनों में भारी बारिश के दौरान शहर का हाल क्या होगा?

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: आधी रात ‘टावर पर बगावत’, नौकरी न मिलने पर युवक चढ़ा आसमान, रांची में हाई-वोल्टेज हंगामा!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top