12
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
14 hours ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
15 hours ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
15 hours ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
15 hours ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
15 hours ago

Bihar: जिसे जो हाथ लगा, लेकर भाग गया, समस्तीपुर की सड़क पर बिस्किट के लिए मची ऐसी लूट!

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर रूपौली...

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर रूपौली उच्च विद्यालय के समीप बिस्किट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद जहां चालक मौके से फरार हो गया, वहीं ट्रक में लदे बिस्किट पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही वहां लूट जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। कुछ ही देर में ट्रक में लदे बिस्किट के कार्टन निकालने की होड़ मच गई। लोगों ने ट्रक से कार्टन उतारकर अपने-अपने घरों की ओर ले जाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में लोग ट्रक से सामान निकाल चुके थे। स्थानीय लोगों का कार्टन लेकर जाने का सिलसिला पुलिस की मौजूदगी में भी जारी रहा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग ट्रक से बिस्किट के कार्टन निकालते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही ट्रक में मौजूद माल और उसके नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क हादसों के बाद माल लूटने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बाल-बाल बचीं विधायक कोमल सिंह… बाढ़ पीड़ितों के उग्र रूप देख गाड़ी में दुबककर बचाई जान; पुलिस ने सुरक्षित निकाला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top