18
BREAKING NEWS
गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!AIMIM ने सईद अनवर चांद पर फिर जताया भरोसा, शेखपुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिली!राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में दिखेगी लखीसराय की भागीदारी, चयनित प्रतिभागियों का दल रवाना!रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, ग्रेजुएट के लिए मौका; 25 नवंबर तक करें आवेदन!सीतामढ़ी की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, बिहार चैंपियन बनी टीम; पटना उपविजेता!शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!रक्सौल में साइबर जासूसी का मामला; विजयवाड़ा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहने की लूट, कंचन ज्वेलर्स को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना!बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में कैसे पहुंचे 17.49 लाख? गोपालगंज शिक्षा विभाग में भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!AIMIM ने सईद अनवर चांद पर फिर जताया भरोसा, शेखपुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिली!राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में दिखेगी लखीसराय की भागीदारी, चयनित प्रतिभागियों का दल रवाना!रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, ग्रेजुएट के लिए मौका; 25 नवंबर तक करें आवेदन!सीतामढ़ी की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, बिहार चैंपियन बनी टीम; पटना उपविजेता!शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!
3 hours ago
थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!
3 hours ago
मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!
3 hours ago
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!
3 hours ago
चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!
3 hours ago

Sheikhpura News: कृषि टास्क फ़ोर्से की बैठक में प्रभारी डीएम ने लिया योजनाओं का फीडबैक

मंगलवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सियाराम सिंह की अध्यक्षता में मंथन सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा...

मंगलवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सियाराम सिंह की अध्यक्षता में मंथन सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न की गई। समीक्षा के क्रम में कृषि पदाधिकारी द्वारा आधार अच्छादन, पीएम किसान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, धान का बीज वितरण, खाद की आपूर्ति, डिजिटल क्राॅप सर्वें, फसल सहायता योजना, यांत्रिकरण मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, मत्स्य, पशुपालन प्याज भंडारण आदि से संबंधित जानकारी दी गई।

कृषि अधिकारी ने कहा: शत प्रतिशत बीज वितरण किया गया

जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024-25 में बीज वितरण कार्यक्रम के तहत गेहूं, मसूर, चना, मटर सरसों आदि का लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत बीज का वितरण कर दिया गया है। जिले में फ़सलवार आच्छादन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि गेहूं के लक्ष्य का 80.5% चना का 95.6% मसूर का 95.3% मटर का 93.9% सरसों फसल का 94.1% आच्छादन किया गया है। जिलास्तर पर डिजिटल क्रॉप सर्वे 29.8% की गई है। प्रभारी जिला पदाधिकारी ने इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए 30 जनवरी तक अनिवार्य रूप से सर्वे कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

कालाबाजारी को लेकर कुल 42 की गई छापामारी

जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मांग के अनुसार यूरिया, डीएपी इत्यादि उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है। उर्वरक कालाबाजारी को लेकर कुल 42 छापामारी की गई है, जिसमें 6 में अनियमितता पाई गई है, 02 की अनुज्ञप्ति निलंबित की गई है जबकि 4 मामले में स्पष्टीकरण की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य को सुलभ बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। हाल ही में माह दिसंबर के प्रारंभ में आयोजित बिहार एग्रो-2024 में जिले के 120 चयनित कृषकों को पटना भी भेजा गया था।
प्रभारी जिला पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित आवेदन को अपने स्तर से जांच करते हुए शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। ताकि किसानों को उचित मूल्य दर खाद एवं बीज की आपूर्ति हो।

कल्याणकारी योजनाओं का किसानों को दे जानकारी

उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसान समन्वयक जिले के किसानों को दे ताकि अधिक से अधिक किसानों को कृषि से संबंधित पूरी जानकारी मिलें और लाभ प्राप्त कर सकें। बैंक में लंबित आवेदनों को सभी विभागों के पदाधिकारी अपने स्तर से बैंक से सम्पर्क कर लंबित आवेदनों को अपने स्तर से निष्पादित करें। उन्होंने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की। जिला पदाधिकारी ने कोल्ड स्टोरेज हेतु भूमि चिन्हित करने का भी निर्देश दिया।

इन अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्तरीय कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक आदि उपस्थित थे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top