20
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
3 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
3 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
3 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
4 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
4 hours ago

रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!

समस्तीपुर: रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत मुसहरी चौक पर शनिवार शाम ज्वेलर्स दुकान में हुई लूट से इलाके में हड़कंप...

समस्तीपुर: रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत मुसहरी चौक पर शनिवार शाम ज्वेलर्स दुकान में हुई लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। सुमन ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने पहले सोने के आभूषण दिखाने को कहा और दुकानदार को भरोसे में लेने के बाद अचानक हथियार निकालकर उसे धमकाया। इसके बाद आभूषणों का डिब्बा खुलवाकर उसमें रखे सोने के गहने लेकर दोनों बदमाश पल्सर बाइक से फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

पहले ग्राहक बनकर बैठे, फिर निकाला हथियार

कटहरबन्नी मोहल्ला निवासी राम नारायण ठाकुर करीब दो वर्षों से एरौत मुसहरी चौक पर सुमन ज्वेलर्स की दुकान चला रहे हैं। शनिवार शाम दो युवक पल्सर बाइक से दुकान पर पहुंचे।

दोनों ने खुद को ग्राहक बताया और सोने के आभूषण दिखाने की मांग की। दुकानदार ने बिना किसी संदेह के उन्हें गहने दिखाना शुरू किया। इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर हथियार निकाल लिया और दुकानदार को डराकर आभूषणों का डिब्बा खुलवा लिया।

4-5 हनुमानी और कान के गहने लेकर भागे

पुलिस के अनुसार, बदमाश आभूषणों में से 4-5 सोने की हनुमानी और एक जोड़ी कान के आभूषण लेकर फरार हुए हैं। इसके बाद दोनों बदमाश पल्सर बाइक से तेजी से मौके से निकल गए।

वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

112 टीम पहुंची, शुरू हुई जांच

सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।

इसके बाद बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

दुकान में CCTV नहीं, आसपास के कैमरे बने सहारा

लूट की इस वारदात में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जिस ज्वेलर्स दुकान को बदमाशों ने निशाना बनाया, वहां CCTV कैमरा नहीं लगा था।

ऐसे में पुलिस अब आसपास की दुकानों, प्रतिष्ठानों और सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग के जरिए बदमाशों की गतिविधियों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

SDPO बोले- पहचान के प्रयास जारी

SDPO संजय कुमार सिन्हा के अनुसार, बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर ज्वेलर्स दुकान में पहुंचे थे। आभूषण दिखाने के दौरान दोनों ने हथियार के बल पर डिब्बा खुलवाया और कुछ सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।

पुलिस अब CCTV फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान और उनके भागने की दिशा का पता लगाने में जुटी है। बाइक, हुलिए और वारदात के तरीके के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

दिनदहाड़े लूट से कारोबारियों में चिंता

रोसड़ा में शाम के समय ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर हुई इस वारदात ने स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासकर आभूषण कारोबारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस का पूरा फोकस CCTV फुटेज, बदमाशों की बाइक और उनके संभावित भागने के रास्तों पर है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: 5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top