33
BREAKING NEWS
बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी, 16 हजार करोड़ निवेश और 12 हजार रोजगार का अनुमान!भागलपुर में कर्मा-धर्मा की खुशियां मातम में बदलीं, एक साथ उठीं पांच मासूमों की अर्थियां!बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना, अभियान बसेरा-2 में 3 डिसमिल वासभूमि के लिए ऐसे करें आवेदन!नीतीश के बाद जेडीयू की राह पर चर्चा, ‘जनता दल नीतीश’ नाम की अटकलों के बीच संगठन में गुटबाजी का मुद्दा!नालंदा के बिहारशरीफ में जमीन से उठती रहीं आग की लपटें, गैस पाइपलाइन लीकेज की आशंका से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी, 16 हजार करोड़ निवेश और 12 हजार रोजगार का अनुमान!भागलपुर में कर्मा-धर्मा की खुशियां मातम में बदलीं, एक साथ उठीं पांच मासूमों की अर्थियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!
23 minutes ago
मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!
35 minutes ago
सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!
42 minutes ago
सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!
51 minutes ago
सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!
56 minutes ago

Jharkhand: रांची में छात्र आक्रोश का ‘लाइट मार्च’: भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेडियम बना रणभूमि!

रांची: झारखंड की राजधानी में सोमवार शाम छात्रों का गुस्सा एक अलग अंदाज़ में सड़कों पर नहीं, बल्कि स्टेडियम के...

रांची: झारखंड की राजधानी में सोमवार शाम छात्रों का गुस्सा एक अलग अंदाज़ में सड़कों पर नहीं, बल्कि स्टेडियम के भीतर चमक उठा। जयपाल सिंह स्टेडियम मोबाइल की रोशनी से जगमगा उठा, जब सैकड़ों छात्रों ने जेपीएससी और जेएसएससी में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ फ्लैश लाइट मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।

मोबाइल की टॉर्चें जैसे-जैसे हवा में उठीं, वैसे-वैसे छात्रों की आवाज़ और तेज होती गई—एक ही मांग, “परीक्षा रद्द करो, सिस्टम साफ करो!”

स्टेडियम के अंदर बना विरोध का मंच

छात्रों ने जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले मार्च निकाला। खास बात यह रही कि विरोध का तरीका अनोखा था—न कोई नारेबाजी का शोर, बल्कि रोशनी की कतारों में शांत लेकिन तीखा संदेश।

टेंट के भीतर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर रखकर छात्रों ने व्यवस्था सुधार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं आएगी, आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस अलर्ट, बढ़ी निगरानी

स्टेडियम में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन प्रशासन किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार दिखा।

राजनीतिक समर्थन से आंदोलन को धार

छात्रों के इस आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके और प्रवक्ता आशुतोष रंका ने छात्रों से बात कर समर्थन दिया। वहीं AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी खुलकर साथ आने की घोषणा की और 7 अगस्त को विधानसभा मार्च में शामिल होने की बात कही।

इस समर्थन से साफ है कि यह आंदोलन अब सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक रंग भी लेने लगा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: EO हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट, कबूलनामे पर सवाल, आरोपी की पत्नी बोली- ‘पति को फंसाया गया’; SIT खोलेगी हत्या का राज!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top