13
BREAKING NEWS
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
No menu items available
BREAKING
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!
11 hours ago
लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!
11 hours ago
नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!
11 hours ago
लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!
11 hours ago
गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!
12 hours ago

Jharkhand: जेपीएससी से भी बड़ा JSSC-CGL घोटाला, रघुवर दास ने खोला मोर्चा, बोले- CBI जांच कराओ सरकार!

जमशेदपुर: झारखंड में जेपीएससी परीक्षा और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य के पूर्व...

जमशेदपुर: झारखंड में जेपीएससी परीक्षा और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

जमशेदपुर परिसदन परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रघुवर दास ने कहा कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाले से भी बड़ा मामला जेएसएससी सीजीएल घोटाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला पिछले 5-6 वर्षों से चल रहा है और अब अभय तिवारी के खुलासे के बाद कई गंभीर सवाल सामने आए हैं।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड जैसे गरीब राज्य में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ न्याय हो सके।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जिस तरह नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच कराई, उसी तर्ज पर झारखंड के जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल मामले की भी सीबीआई जांच कराई जाए।

आंदोलन कर रहे छात्रों को मिले सुविधा

पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्र आंदोलन को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा घोटाले के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों को दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे छात्रों को टेंट लगाने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि लोकतांत्रिक आंदोलन करने वालों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

चुनावी हार पर बोले- उपचुनाव का असर राष्ट्रीय राजनीति पर नहीं

बीजेपी की मध्य प्रदेश और बिहार में चुनावी हार से जुड़े सवाल पर रघुवर दास ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों का राष्ट्रीय राजनीति पर सीधा असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दे और परिस्थितियां चुनाव परिणामों को प्रभावित करती हैं।

JFC को लेकर टाटा स्टील से बातचीत की बात कही

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) से जुड़े सवाल पर रघुवर दास ने कहा कि टाटा स्टील ने किन परिस्थितियों में क्लब बंद करने का फैसला लिया है, इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब को जारी रखने के लिए संबंधित पक्षों से बातचीत और अनुरोध किया जाएगा।

जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा घोटाले को लेकर रघुवर दास के बयान के बाद राज्य में एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। अब सभी की नजर सरकार के अगले कदम पर है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: गुरुजी के सम्मान में झुका जमशेदपुर, जुबली पार्क गोलचक्कर अब कहलाएगा शिबू सोरेन गोलचक्कर!

लाला जबीन, जमशेदपुर (झारखंड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top