3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
9 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
9 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
10 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

Bihar: मुजफ्फरपुर में नदी से मां-बेटे का शव बरामद, कपड़े की रस्सी से बंधे मिले दोनों!

मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक महिला और उसके 17...

मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक महिला और उसके 17 वर्षीय बेटे का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। दोनों शव कपड़े की रस्सी से बंधे हुए मिले। मृतकों की पहचान सीतामढ़ी निवासी 38 वर्षीय पिंकी देवी और उनके बेटे आदर्श रोशन के रूप में हुई है। आदर्श मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था।

बेटे की पढ़ाई के लिए चंदवारा में रह रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी मूल रूप से सीतामढ़ी के रीगा रोड की रहने वाली थीं। उनके पति डॉ. नीरज कुमार शिवहर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और चंदवारा इलाके में क्लीनिक चलाते हैं। बेटे की पढ़ाई के लिए पिंकी देवी और आदर्श चंदवारा-हरपुर इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे।

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम मां-बेटे के लापता होने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान चंदवारा पुल के नीचे बांध के पास उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी में तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

एसडीआरएफ ने शुरू किया तलाशी अभियान

सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान नदी से पहले महिला का शव बरामद हुआ। शव को बाहर निकालने पर उसके नीचे बेटे आदर्श का शव भी मिला। दोनों के शव कपड़े की रस्सी से बंधे हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

आत्महत्या या हादसा, पुलिस कर रही जांच

अहियापुर थाना प्रभारी शरत कुमार के अनुसार, महिला और उसके बेटे के लापता होने की सूचना रविवार को ही थाने में दी गई थी। पुलिस ने स्कूटी बरामद करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। मकान मालिक, आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही महिला के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की वजह का पता लगाया जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिंकी देवी पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थीं। वहीं उनका बेटा आदर्श प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मां-बेटे की मौत के पीछे क्या परिस्थितियां थीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मुमुजफ्फरपुर में 4 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला, CCTV वीडियो देखकर दहल जाएंगे!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top