3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
5 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
5 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
6 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

Bihar: मुमुजफ्फरपुर में 4 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला, CCTV वीडियो देखकर दहल जाएंगे!

मुजफ्फरपुर: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी करबला मोहल्ले में आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे चार...

मुजफ्फरपुर: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी करबला मोहल्ले में आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, चेहरे और कंधे पर चोटें आई हैं। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में दहशत और आक्रोश है।

बच्चों के साथ खेल रहा था मासूम, तभी कुत्तों ने घेरा

जानकारी के अनुसार, बड़ी करबला मोहल्ले में चार वर्षीय जोहैद अपने घर के बाहर सड़क किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंच गया। कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया और अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बच्चा जमीन पर गिर गया।

CCTV फुटेज में घटना का पूरा दृश्य रिकॉर्ड हुआ है। कुत्तों के हमले में बच्चे के सिर, चेहरे और कंधे पर चोटें आईं। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को खदेड़कर बच्चे को बचाया।

पिता बोले- समय पर लोग नहीं पहुंचते तो हो सकती थी बड़ी अनहोनी

बच्चे के पिता मोहम्मद नदीम ने बताया कि उनका बेटा घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां बच्चा घायल अवस्था में पड़ा था। उन्होंने बताया कि कुत्तों के हमले में बच्चे के सिर, हाथ और कंधे पर चोट आई।

परिजनों के मुताबिक, आसपास के लोग समय पर नहीं पहुंचते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया और एंटी-रैबीज वैक्सीन भी दी गई। इलाज के बाद बच्चे की हालत में सुधार बताया गया है। फिलहाल वह घर लौट चुका है और खतरे से बाहर है।

आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में नाराजगी

घटना के बाद बड़ी करबला मोहल्ले के लोगों में नगर निगम के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से आवारा कुत्तों को पकड़ने के साथ ही बंध्याकरण अभियान चलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस घटना ने एक बार फिर मुजफ्फरपुर शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और बच्चों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बेगूसराय में गुटखा लाने से मना किया तो पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर 13 साल के बच्चे की हत्या,आरोपी फरार; गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top