3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
11 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
11 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
11 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

Bihar: बेगूसराय में गुटखा लाने से मना किया तो पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर 13 साल के बच्चे की हत्या,आरोपी फरार; गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम!

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में मामूली बात को लेकर 13 साल के एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया...

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में मामूली बात को लेकर 13 साल के एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने बच्चे से गुटखा लाने के लिए कहा था। बच्चे ने गाली देने का विरोध करते हुए गुटखा लाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर बच्चे की जान ले ली।

घटना 24 अगस्त 2026 की शाम फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी वार्ड नंबर-16 स्थित शोकहारा रौशन टोला की है। मृतक की पहचान मोहम्मद अफजल के 13 वर्षीय बेटे मोहम्मद फैजान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान इसी मोहल्ले के 22 वर्षीय मोहम्मद आशिक के रूप में हुई है।

गुटखा लाने से इनकार के बाद हुआ विवाद

परिजनों के मुताबिक, फैजान स्कूल से लौटने के बाद घर के पास चौक पर गया था। इसी दौरान आशिक ने उसे गुटखा लाने के लिए कहा। आरोप है कि उसने बच्चे के साथ गाली-गलौज भी की।

फैजान ने गुटखा लाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पास की किराना दुकान से चाकू लिया और बच्चे पर हमला कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश

हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर एसपी मनीष, तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार और फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को समझाकर शांत कराया। सोमवार देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम

घटना के बाद आरोपी मोहम्मद आशिक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है।

परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी नेपाल भाग सकता है। उनका कहना है कि आरोपी का एक रिश्तेदार नेपाल में रहता है। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम

पुलिस ने मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर FSL टीम को बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

हेडक्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि 24 अगस्त की शाम बरौनी वार्ड नंबर-16 में 13 वर्षीय मोहम्मद फैजान की हत्या की गई। परिजनों के अनुसार, गुटखा लाने से इनकार करने के बाद विवाद हुआ और आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी।

इस मामले में फुलवरिया थाना में कांड संख्या 192/26 दर्ज किया गया है। आरोपी मोहम्मद आशिक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। FSL टीम घटनास्थल की जांच कर चुकी है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, रक्सौल में ढाई घंटे तक चला समझाने का दौर, प्रशासन ने सुरक्षित उतारा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top