39
BREAKING NEWS
Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?Jharkhand: पलामू में ‘फोर्थ ग्रेड’ की भर्ती को लेकर फिर गरमाया मामला, दो छात्र भूख हड़ताल पर; 254 पदों की बहाली बनी आंदोलन की वजह!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!Jharkhand: घर की मिट्टी की दीवार गिरी तो खुला ‘पुराना राज’, मलबे में बिखरे 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के!Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!Bihar: शादी के सवाल पर निशांत कुमार की ‘पल्स रेट’ बढ़ी, मंच पर छाया हल्का-फुल्का सियासी रंग!Bihar: सड़क बनी ‘धान का खेत’, भागलपुर में ग्रामीणों ने रोपाई कर जताया अनोखा विरोध!Bihar: नीरज चोपड़ा से प्रेरित बिहार के युवा, पटना में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम—कौन बना चैंपियन?Bihar: नेशनल मैदान में बिहार की बेटियों की एंट्री, जूनियर वुमेन हॉकी टीम घोषित, पुणे के लिए 8 अगस्त को रवाना!Bihar: रेलवे में 95 अधिकारी-कर्मचारी ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित, धनबाद मंडल अव्वल!Jharkhand: छात्र आंदोलन की गूंज विधानसभा तक पहुंची, नारेबाजी के बीच हेमंत सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट!Bihar: GEN-Z पर जदयू की नजर, युवा टीम को मिला ‘मिशन कनेक्ट’ का टास्क!Bihar: CM का बड़ा ऐलान: बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज, भागलपुर में AI यूनिवर्सिटी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?Jharkhand: पलामू में ‘फोर्थ ग्रेड’ की भर्ती को लेकर फिर गरमाया मामला, दो छात्र भूख हड़ताल पर; 254 पदों की बहाली बनी आंदोलन की वजह!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!Jharkhand: घर की मिट्टी की दीवार गिरी तो खुला ‘पुराना राज’, मलबे में बिखरे 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के!Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!Bihar: शादी के सवाल पर निशांत कुमार की ‘पल्स रेट’ बढ़ी, मंच पर छाया हल्का-फुल्का सियासी रंग!Bihar: सड़क बनी ‘धान का खेत’, भागलपुर में ग्रामीणों ने रोपाई कर जताया अनोखा विरोध!Bihar: नीरज चोपड़ा से प्रेरित बिहार के युवा, पटना में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम—कौन बना चैंपियन?Bihar: नेशनल मैदान में बिहार की बेटियों की एंट्री, जूनियर वुमेन हॉकी टीम घोषित, पुणे के लिए 8 अगस्त को रवाना!Bihar: रेलवे में 95 अधिकारी-कर्मचारी ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित, धनबाद मंडल अव्वल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?
9 seconds ago
Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?
9 minutes ago
Jharkhand: पलामू में ‘फोर्थ ग्रेड’ की भर्ती को लेकर फिर गरमाया मामला, दो छात्र भूख हड़ताल पर; 254 पदों की बहाली बनी आंदोलन की वजह!
21 minutes ago
Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!
27 minutes ago
Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!
33 minutes ago

Bihar: राजद में ‘रीसेट बटन’ दबा, अब रोहिणी की सलाह से तेजस्वी के सामने नई चुनौती; संगठन में किसे मिलेगी जगह?

पटना: राजद में संगठन की पूरी तस्वीर बदलने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य से लेकर जिला, प्रखंड और...

पटना: राजद में संगठन की पूरी तस्वीर बदलने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य से लेकर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक की इकाइयां और पार्टी के सभी प्रकोष्ठ भंग किए जाने के बाद अब निगाहें नई टीम के गठन पर टिक गई हैं। इसी बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की सलाह ने पार्टी के अंदर चल रही संगठनात्मक चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है।

रोहिणी आचार्य ने कहा है कि नई टीम में लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े अनुभवी, जमीन पर सक्रिय और संगठन की समझ रखने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए संगठन के गठन में उन लोगों को जगह मिलेगी, जिन्होंने वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम किया है।

रोहिणी ने तेजस्वी को क्या संदेश दिया?

रोहिणी ने राजद के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम पहले ही उठाया जाना चाहिए था। साथ ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक विचारधारा और संगठनात्मक सिद्धांतों को आधार बनाकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही।

उनके मुताबिक पार्टी में ऐसे लोगों को आगे लाने की जरूरत है, जो लंबे समय से संगठन के साथ खड़े हैं और जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रहे हैं।

अब नई टीम पर सबकी नजर

सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग किए जाने के बाद राजद के सामने अब नई टीम तैयार करने की चुनौती है। नई समितियों में किन चेहरों को जगह मिलती है और किन नेताओं को जिम्मेदारी दी जाती है, इस पर पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह नजर है।

खासकर बूथ से लेकर पंचायत और जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए राजद किस तरह का नया ढांचा तैयार करता है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

उपचुनाव के बाद शुरू हुआ संगठन में बदलाव

यह फेरबदल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ है। चुनावी नतीजे के बाद पार्टी के भीतर संगठन और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं। कुछ नेताओं के बीच सार्वजनिक बयानबाजी ने भी पार्टी की अंदरूनी स्थिति को लेकर सवाल खड़े किए थे।

अब संगठन की सभी पुरानी इकाइयों को भंग करने के बाद राजद ने एक तरह से ‘रीसेट’ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में रोहिणी आचार्य की अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की सलाह नई टीम के गठन में कितना असर डालती है, यह देखने वाली बात होगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: एक हाथ में मोबाइल, सामने मरीज… सासाराम अस्पताल की ये तस्वीर क्यों पूछ रही है बड़ा सवाल?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top