6
BREAKING NEWS
20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!
No menu items available
BREAKING
20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!
2 hours ago
DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!
3 hours ago
मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!
3 hours ago
‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!
3 hours ago
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!
20 hours ago

Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!

पटना: बिहार में टैक्स को लेकर शुरू हुई सियासत अब सरकार और विपक्ष के बीच बड़ा मुद्दा बनती जा रही...

पटना: बिहार में टैक्स को लेकर शुरू हुई सियासत अब सरकार और विपक्ष के बीच बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में होल्डिंग टैक्स लगाने की चर्चा के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू किया तो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सदन में सफाई देनी पड़ी।

विधान परिषद में राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि आमदनी बढ़ाने के लिए अब गांव के गरीब परिवारों पर भी टैक्स का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की परेशानी समझनी चाहिए, न कि नए-नए कर लगाकर बोझ बढ़ाना चाहिए।

विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में कहा कि सरकार की गरीबों पर टैक्स लगाने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांवों में गरीब लोगों से होल्डिंग टैक्स वसूली का कोई प्रावधान नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नियमों में समय के अनुसार बदलाव किए जाएंगे और सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि नल-जल और कचरा प्रबंधन जैसी सेवाओं के लिए पहले से ही शुल्क लिया जा रहा है।

एक के बाद एक फैसलों पर उठे सवाल

यह पहली बार नहीं है जब सरकार को अपने फैसलों को लेकर सफाई देनी पड़ी है। इससे पहले स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था। लोगों में यह संदेश गया था कि निजी वाहनों से भी टोल वसूला जाएगा, जिसके बाद सरकार ने साफ किया कि सिर्फ व्यावसायिक वाहनों पर ही टोल लागू होगा।

इसके अलावा सैटेलाइट टाउनशिप के लिए जमीन खरीद-बिक्री पर रोक के फैसले को लेकर भी किसानों में नाराजगी सामने आई थी। बाद में सरकार ने कुछ शर्तों के साथ जमीन बिक्री की अनुमति दी।

राजस्व बढ़ाने के फैसलों पर विपक्ष हमलावर

सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें वाहनों पर ट्रेड टैक्स में वृद्धि, जमीन के सर्किल रेट में बदलाव, म्यूटेशन शुल्क और रजिस्ट्री नियमों में बदलाव शामिल हैं।

विपक्ष का आरोप है कि सरकार आम लोगों की जेब पर लगातार बोझ बढ़ा रही है, जबकि सरकार का कहना है कि ये कदम व्यवस्था सुधार और विकास कार्यों के लिए जरूरी हैं।

अब सवाल जनता के भरोसे का

टैक्स और शुल्क बढ़ाने वाले फैसलों के बीच सरकार को लगातार राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में सरकार के ये फैसले जमीन पर कितना असर डालते हैं और क्या जनता के बीच उठ रहे सवालों का समाधान हो पाता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top