12
BREAKING NEWS
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!बिहार में बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा दावा—45 लाख लोग प्रभावित, बोले- केंद्र से चाहिए विशेष पैकेज!शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, नीमी गांव की कार्यशाला में जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ने लिया हिस्सा!शेखपुरा में हरोहर का कहर; डूबे रास्ते, घिरे गांव और ठप जिंदगी... नाव के सहारे उम्मीद!
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!
6 hours ago
AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!
6 hours ago
दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!
6 hours ago
बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!
7 hours ago
बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!
7 hours ago

Bihar: ना विधायक, ना विधान परिषद सदस्य… फिर भी मंत्री पद पर क्यों? सुप्रीम कोर्ट के सवाल से बिहार की सियासत गरम!

पटना: बिहार की राजनीति में पंचायती राज मंत्री दीपक कुशवाहा के पद को लेकर संवैधानिक सवाल खड़े हो गए हैं।...

पटना: बिहार की राजनीति में पंचायती राज मंत्री दीपक कुशवाहा के पद को लेकर संवैधानिक सवाल खड़े हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बिहार सरकार से पूछा कि जब दीपक कुशवाहा पिछले 6 महीने से न तो विधायक हैं और न ही विधान परिषद के सदस्य, तो वह मंत्री पद पर कैसे बने हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में दीपक कुशवाहा के मंत्री बने रहने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में दावा किया गया है कि बिना किसी सदन का सदस्य बने छह महीने से अधिक समय तक मंत्री पद पर बने रहना संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है।

कोर्ट ने कहा- यह कानून का सीधा सवाल है

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि यह मामला कानून से जुड़ा स्पष्ट प्रश्न है। बिहार सरकार को बताना होगा कि कोई व्यक्ति बिना विधायक या विधान परिषद सदस्य बने छह महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे रह सकता है।

संविधान के अनुसार, कोई व्यक्ति मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन उसे छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना जरूरी होता है।

याचिकाकर्ता ने उठाया मंत्री पद पर सवाल

याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट में कहा गया कि दीपक कुशवाहा को मंत्री बने छह महीने से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अभी तक वह किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। इसलिए उनका मंत्री पद पर बने रहना संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।

वहीं बिहार सरकार की ओर से कहा गया कि मामले की सुनवाई पहले से सूचीबद्ध है और सरकार अपना पक्ष रखेगी।

27 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की है। अब सभी की नजर बिहार सरकार के जवाब और कोर्ट के अगले रुख पर है।

दीपक कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री के पद पर हैं। इस मामले ने बिहार की सियासत में एक बार फिर मंत्री पद और संवैधानिक नियमों को लेकर बहस तेज कर दी है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: 5000 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी पर इनकम टैक्स का शिकंजा, रांची से बेगूसराय तक छापेमारी, कई ठिकाने जांच के घेरे में!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top