5
BREAKING NEWS
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
No menu items available
BREAKING
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!
13 hours ago
दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!
13 hours ago
प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!
13 hours ago
गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!
13 hours ago
लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!
14 hours ago

Bihar: लखीसराय में घर के पास मिलेगी पासपोर्ट सेवा, 21 से 23 जुलाई तक लगेगा मोबाइल वैन शिविर!

लखीसराय | जिले के नागरिकों के लिए पासपोर्ट बनवाने को लेकर बड़ी राहत की खबर है। अब पासपोर्ट से जुड़े...

लखीसराय | जिले के नागरिकों के लिए पासपोर्ट बनवाने को लेकर बड़ी राहत की खबर है। अब पासपोर्ट से जुड़े कामों के लिए लोगों को दूसरे शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय की पहल और जिला प्रशासन के सहयोग से लखीसराय समाहरणालय परिसर में तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर 21 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक संचालित होगा। शिविर का उद्घाटन 21 जुलाई को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पटना के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी संयुक्त रूप से करेंगे।

165 आवेदकों को मिलेगा लाभ

जिला प्रशासन के अनुसार, इस विशेष शिविर में कुल 165 आवेदकों के कार्य निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत प्रतिदिन 55 आवेदकों को अपॉइंटमेंट दिया जाएगा।

लखीसराय जिले में पासपोर्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। इससे पहले वर्ष 2025 में आयोजित तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा शिविर काफी सफल रहा था, जिसके बाद एक बार फिर जिलेवासियों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

बिहार में 19वां मोबाइल वैन शिविर

अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल 2024 से अब तक बिहार के अलग-अलग जिलों में आयोजित होने वाला यह 19वां पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर है। पूर्व में आयोजित शिविरों के माध्यम से राज्य में करीब 2500 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक आवेदकों को पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान लोकेशन के विकल्प में “पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, लखीसराय” का चयन करना होगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर ऑनलाइन आवेदन कर इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं।

आधिकारिक वेबसाइट:
www.passportindia.gov.in

ये खबर भी पढ़े: Bihar: अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top