15
BREAKING NEWS
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?
No menu items available
BREAKING
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!
5 hours ago
बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!
5 hours ago
बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!
5 hours ago
नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
8 hours ago
दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!
8 hours ago

Jharkhand: जमशेदपुर हत्याकांड में पुलिस पर हो FIR, बाबूलाल मरांडी बोले – सिर्फ SP हटाना सजा नहीं; झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त!

गिरिडीह: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत...

गिरिडीह: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को गिरिडीह स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रशासनिक और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, ऐसा लगता है मानो राज्य में शासन नाम की कोई चीज ही नहीं बची है।

एसपी को हटाना सिर्फ खानापूर्ति

मरांडी ने हाल ही में जमशेदपुर में करणी सेना के एक नेता की पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या का हवाला देते हुए सरकार की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध के बाद जमशेदपुर और सरायकेला के एसपी (SP) का तबादला करना महज एक खानापूर्ति है, यह कोई वास्तविक सजा नहीं है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा:

“यदि पुलिस की मौजूदगी में किसी नागरिक की सरेआम हत्या कर दी जाती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी वहां मौजूद पुलिस बल की बनती है। इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर न्यायिक जांच होनी चाहिए थी।”

होटल संचालकों पर कार्रवाई पर उठाया सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने पुलिसिया कार्रवाई की विसंगतियों को उजागर करते हुए आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उस होटल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज कर दी, जहां मृतक ने घटना से ठीक पहले खाना खाया था। उन्होंने सवाल किया कि यदि कोई व्यक्ति किसी होटल से भोजन करके बाहर निकलता है और सड़क पर पुलिस के सामने उसका कत्ल हो जाता है, तो इसमें होटल मालिक का क्या दोष है और उन पर मामला दर्ज करने का क्या औचित्य है?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा निशाना

बाबूलाल मरांडी ने राज्य की इस बदहाली के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह से बाहरी दबाव में काम कर रहा है। अधिकारियों की कार्यशैली और स्वतंत्रता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।

उन्होंने एक गंभीर दावा करते हुए कहा कि राज्य में पैरवी और प्रभाव का आलम यह है कि एक एएसआई (ASI) स्तर के अधिकारी के इशारे पर कई विभागों के बड़े अफसर काम करने को मजबूर हैं। यहाँ तक कि थानों में पोस्टिंग और ट्रांसफर भी उसी के प्रभाव से तय हो रहे हैं। ऐसे माहौल में निष्पक्ष कार्यप्रणाली की उम्मीद नहीं की जा सकती।

जनता का भरोसा बहाल करने की मांग

बयान के अंत में मरांडी ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जमशेदपुर हत्याकांड में पुलिस और प्रशासन की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच हो, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया जाए और पीड़ित परिवार की सभी जायज मांगों को तुरंत पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब तक अपराधियों और संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक राज्य की जनता का कानून और व्यवस्था पर भरोसा बहाल होना नामुमकिन है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वयं भरा फॉर्म!

सुजीत कुमार, गिरिडीह (झारखण्ड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top