हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मेघना गर्ग के नेतृत्व में रविवार को ‘ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता हाजीपुर मुख्यालय के दो परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ पटना के महेंद्रूघाट स्थित एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेल के कर्मचारीगण के करीब 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर बच्चों ने ऑन-द-स्पॉट निबंध लेखन में अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी रहीं मौजूद
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती रश्मि प्रियदर्शी, श्रीमती हनी वर्मा, श्रीमती श्रुति पांडे और श्रीमती विनीता प्रसाद उपस्थित रहीं।
संगठन की पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बच्चों को मिला टिफिन बॉक्स और खाने-पीने का सामान
प्रतियोगिता में शामिल बच्चों के लिए महिला कल्याण संगठन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स और फ्रूटी के साथ मिल्टन टिफिन बॉक्स उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के आयोजन से रेलकर्मियों के बच्चों को अपनी लेखन क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में लेखन के प्रति रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।
ये खबर भी पढ़े: 50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!