BREAKING NEWS
Bihar News : समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव में ‘गांव से ग्लोबल’ की गूंज, युवाओं के कौशल पर जोर!Bihar News : बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026: खेलों के सुनहरे भविष्य की पटकथा लिखेगा बिहार!Bihar News : मंडल कारा शेखपुरा में बंदियों को मिलेगा स्वरोजगार का हुनर, मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू!Bihar News : प्रभात फेरी से सांस्कृतिक रंग तक, लखीसराय में बिहार दिवस का जश्न बना ‘विकास और विरासत’ का संगम!Bihar News : बरबीघा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ!Bihar News : शहीद दिवस व बिहार दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ का श्रमदान अभियान, बड़हिया में चला स्वच्छता महाअभियान!Bihar News : वेद ग्रुप ने बिहार महिला कबड्डी लीग की विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जन्मोत्सव पर भव्य समारोह!Bihar News : बिहार के पियूष राज ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया एथलेटिक्स में गोल्ड जीत एशिया कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयनित!Bihar News : लखीसराय में ईद-उल-फितर की धूम, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, झलकी गंगा-जमुनी तहजीब!Bihar News : शेखोपुरसराय में ईद का जश्न, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद!Bihar News : ईद और रामनवमी को लेकर शेखोपुरसराय में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील!Bihar News : महिला कबड्डी लीग की खिलाड़ियों को स्कूटी से सम्मानित!Bihar News : ‘बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता’ आयोजित, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम!Bihar News : भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित!Bihar News : कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर POSH एक्ट पर कार्यशाला, डीएम ने दिए सख्त निर्देश!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव में ‘गांव से ग्लोबल’ की गूंज, युवाओं के कौशल पर जोर!Bihar News : बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026: खेलों के सुनहरे भविष्य की पटकथा लिखेगा बिहार!Bihar News : मंडल कारा शेखपुरा में बंदियों को मिलेगा स्वरोजगार का हुनर, मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू!Bihar News : प्रभात फेरी से सांस्कृतिक रंग तक, लखीसराय में बिहार दिवस का जश्न बना ‘विकास और विरासत’ का संगम!Bihar News : बरबीघा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ!Bihar News : शहीद दिवस व बिहार दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ का श्रमदान अभियान, बड़हिया में चला स्वच्छता महाअभियान!Bihar News : वेद ग्रुप ने बिहार महिला कबड्डी लीग की विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जन्मोत्सव पर भव्य समारोह!Bihar News : बिहार के पियूष राज ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया एथलेटिक्स में गोल्ड जीत एशिया कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयनित!Bihar News : लखीसराय में ईद-उल-फितर की धूम, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, झलकी गंगा-जमुनी तहजीब!Bihar News : शेखोपुरसराय में ईद का जश्न, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद!Bihar News : ईद और रामनवमी को लेकर शेखोपुरसराय में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील!Bihar News : महिला कबड्डी लीग की खिलाड़ियों को स्कूटी से सम्मानित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव में ‘गांव से ग्लोबल’ की गूंज, युवाओं के कौशल पर जोर!
47 minutes ago
Bihar News : बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026: खेलों के सुनहरे भविष्य की पटकथा लिखेगा बिहार!
1 hour ago
Bihar News : मंडल कारा शेखपुरा में बंदियों को मिलेगा स्वरोजगार का हुनर, मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू!
1 hour ago
Bihar News : प्रभात फेरी से सांस्कृतिक रंग तक, लखीसराय में बिहार दिवस का जश्न बना ‘विकास और विरासत’ का संगम!
2 hours ago
Bihar News : बरबीघा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ!
2 hours ago
Advertisement

Bihar News : शहीद दिवस व बिहार दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ का श्रमदान अभियान, बड़हिया में चला स्वच्छता महाअभियान!

लखीसराय: शहीद दिवस और बिहार दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, लखीसराय द्वारा बड़हिया स्थित मां वाला त्रिपुर सुंदरी...

लखीसराय: शहीद दिवस और बिहार दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, लखीसराय द्वारा बड़हिया स्थित मां वाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर एवं उसके आसपास भव्य श्रमदान और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों और जय हिंद क्लब के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर क्षेत्र की साफ-सफाई में अपना योगदान दिया।

यह अभियान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सकारात्मक बदलाव लाना है। जिले के विभिन्न हिस्सों में माय भारत के स्वयंसेवक लगातार सफाई, श्रमदान और जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं, जिससे समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई सोच विकसित हो रही है।

कार्यक्रम का नेतृत्व मेरा युवा भारत, लखीसराय के कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन ने किया। उनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की, प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। इस दौरान सदाशिव कुमार, अमन कुमार, दीपक राज, मुरारी कुमार और अंकुश कुमार सहित कई स्वयंसेवकों की भूमिका सराहनीय रही। जय हिंद क्लब के सदस्यों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने केवल सफाई ही नहीं की, बल्कि घर-घर जाकर लोगों को ‘कचरे से कंचन’ यानी वेस्ट टू वेल्थ के बारे में जागरूक भी किया। उन्होंने लोगों को बताया कि किस प्रकार कचरे का सही उपयोग कर उसे संसाधन में बदला जा सकता है और पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है।

राजीव रंजन ने बताया कि मेरा युवा भारत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज तथा पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

इस श्रमदान अभियान के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम के सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि यदि युवा आगे आएं तो किसी भी सकारात्मक बदलाव को आसानी से संभव बनाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : वेद ग्रुप ने बिहार महिला कबड्डी लीग की विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जन्मोत्सव पर भव्य समारोह!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top