36
BREAKING NEWS
Jharkhand: 15 जुलाई को बोकारो में रहेगा ब्लैक आउट, दो जगहों पर होगा मॉक ड्रिल!Bihar: कटिहार में पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कनेक्शन का दावा, ATS-IB-STF की कार्रवाई में मोहम्मद अहद गिरफ्तार!Bihar: भागलपुर के शाहपुर काली मंदिर में बड़ी चोरी, मां काली की प्रतिमा और 24 किलो चांदी के आभूषण गायब!Bihar: भागलपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में 845 मकानों पर नोटिस, विरोध में उतरे लोग!Bihar: फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट, खान सर को मिली जमानत, बॉडीगार्ड्स भी बेल पर बाहर—पटना कोर्ट का बड़ा फैसला!Bihar: ₹10 लाख में रिश्ता खत्म करो”… नहीं मानी पत्नी तो वर्दी का कहर, पटना में ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर सनसनीखेज आरोप!Bihar: अब आसमान से देखिए बिहार, ₹2100 में हेलीकॉप्टर राइड, CM सम्राट की मेगा टूरिज्म लॉन्च!Jharkhand: जेल IG सुदर्शन मंडल को हार्ट अटैक, हालत गंभीर… ICU में भर्ती, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप!Bihar: नामांकन के बाद तेजप्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, डीएम ऑफिस के बाहर मचा हंगामा!Bihar: बेगुसराय में खरीदारी करने निकले RJD नेता पर बरसीं गोलियां!Bihar: कोर्ट की चौखट पर बाहुबली की पेशी… सरेंडर से राहत तक का पूरा घटनाक्रम!Bihar: पटना की VIP सीट पर घमासान, वीणा मानवी ने भरा पर्चा, प्रशांत किशोर ने दिखाई ताकत!Bihar: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत को लेकर मंत्री सख्त, 30 नवंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश!Bihar: हिलसा स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी की 4 बोगियां पटरी से उतरीं; कई ट्रेनें प्रभावित!Bihar: मानव तस्करों पर कानून का हथौड़ा, मां-बेटे को उम्रकैद, 1-1 लाख का जुर्माना!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: 15 जुलाई को बोकारो में रहेगा ब्लैक आउट, दो जगहों पर होगा मॉक ड्रिल!Bihar: कटिहार में पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कनेक्शन का दावा, ATS-IB-STF की कार्रवाई में मोहम्मद अहद गिरफ्तार!Bihar: भागलपुर के शाहपुर काली मंदिर में बड़ी चोरी, मां काली की प्रतिमा और 24 किलो चांदी के आभूषण गायब!Bihar: भागलपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में 845 मकानों पर नोटिस, विरोध में उतरे लोग!Bihar: फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट, खान सर को मिली जमानत, बॉडीगार्ड्स भी बेल पर बाहर—पटना कोर्ट का बड़ा फैसला!Bihar: ₹10 लाख में रिश्ता खत्म करो”… नहीं मानी पत्नी तो वर्दी का कहर, पटना में ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर सनसनीखेज आरोप!Bihar: अब आसमान से देखिए बिहार, ₹2100 में हेलीकॉप्टर राइड, CM सम्राट की मेगा टूरिज्म लॉन्च!Jharkhand: जेल IG सुदर्शन मंडल को हार्ट अटैक, हालत गंभीर… ICU में भर्ती, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप!Bihar: नामांकन के बाद तेजप्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, डीएम ऑफिस के बाहर मचा हंगामा!Bihar: बेगुसराय में खरीदारी करने निकले RJD नेता पर बरसीं गोलियां!Bihar: कोर्ट की चौखट पर बाहुबली की पेशी… सरेंडर से राहत तक का पूरा घटनाक्रम!Bihar: पटना की VIP सीट पर घमासान, वीणा मानवी ने भरा पर्चा, प्रशांत किशोर ने दिखाई ताकत!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: 15 जुलाई को बोकारो में रहेगा ब्लैक आउट, दो जगहों पर होगा मॉक ड्रिल!
44 seconds ago
Bihar: कटिहार में पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कनेक्शन का दावा, ATS-IB-STF की कार्रवाई में मोहम्मद अहद गिरफ्तार!
5 minutes ago
Bihar: भागलपुर के शाहपुर काली मंदिर में बड़ी चोरी, मां काली की प्रतिमा और 24 किलो चांदी के आभूषण गायब!
11 minutes ago
Bihar: भागलपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में 845 मकानों पर नोटिस, विरोध में उतरे लोग!
17 minutes ago
Bihar: फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट, खान सर को मिली जमानत, बॉडीगार्ड्स भी बेल पर बाहर—पटना कोर्ट का बड़ा फैसला!
7 hours ago

Bihar News : कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर POSH एक्ट पर कार्यशाला, डीएम ने दिए सख्त निर्देश!

लखीसराय: समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के...

लखीसराय: समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में “कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act)” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, राज्य परियोजना प्रबंधक सह प्रशिक्षक अंकिता कश्यप, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति बंदना पाण्डेय एवं जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बंदना पाण्डेय ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं नवपौधा भेंट कर सम्मानित किया।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से POSH अधिनियम, 2013 लागू किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों एवं संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन सुनिश्चित किया जाए तथा जहां समिति का गठन नहीं हुआ है, वहां शीघ्र गठन किया जाए।

राज्य परियोजना प्रबंधक सह प्रशिक्षक अंकिता कश्यप ने प्रशिक्षण के दौरान POSH अधिनियम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं को शारीरिक, मौखिक एवं गैर-मौखिक यौन उत्पीड़न से संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले प्रत्येक संस्थान में आंतरिक समिति का गठन अनिवार्य है। साथ ही पीड़ित महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, तीन माह की समय सीमा एवं उसके अधिकारों की भी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अनुचित स्पर्श, भद्दी टिप्पणियां, अश्लील चित्र दिखाना जैसे कृत्यों को यौन उत्पीड़न की श्रेणी में बताया गया। आंतरिक समिति के सदस्यों को निष्पक्ष जांच, साक्ष्य संकलन एवं गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नियोक्ताओं को नियमित अंतराल पर ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को डीडीसी सुमित कुमार, मुख्यालय डीएसपी विश्वजीत कुमार सिंह, श्री राधे हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. रूपा, लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमार, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जुली, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, प्रमोटर नीलू कश्यप एवं फुटबॉल कोच श्रावल मंडल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिले के निजी विद्यालयों, औद्योगिक संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकगण एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित विभिन्न संस्थानों के कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल को सुरक्षित बनाना तथा कर्मचारियों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, लखीसराय को 326 करोड़ की योजनाओं की सौगात!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
error: Content is protected !!
Scroll to Top