7
BREAKING NEWS
EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!छठ की खुशियों में युवाओं ने जोड़ी सेवा की मिठास, 2015 से हर साल सैकड़ों व्रतियों का सहारा बन रहा शेखपुरा यूथ फाउंडेशन!छठ की खुशियों में छोटी दुर्गा कमिटी का बड़ा उपहार, साड़ी-सूप और फल पाकर खिल उठे व्रतियों के चेहरे; पुरानी बाजार में दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल!छठ पर घर लौटने की चाह में 1100 किलोमीटर का सफर बना इम्तिहान; कंफर्म टिकट लेकर भी फर्श पर बैठे यात्री, बाथरूम के दरवाजे पर कट रही रात!छठ की आस्था में घुली नीमी के राब की मिठास; बाजार की चमक से दूर कोल्हू-कड़ाही में पक रही परंपरा, 120 रुपये किलो बिक रहा देसी गुड़!छठ की खुशियों में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान का उपहार, निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बांटे नए वस्त्र!अरघौती पोखर पर छठ गीतों की गूंज से सजा भास्कर महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग!चाय की चुस्की में घुल रही आत्मनिर्भरता की मिठास, सहरसा में ‘महानंदा लीफ’ का बढ़ा क्रेज!छठ पर शेखपुरा में बदलेगा ट्रैफिक का पूरा सिस्टम, पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट; भारी वाहनों की नो-एंट्री!विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!
No menu items available
BREAKING
EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!छठ की खुशियों में युवाओं ने जोड़ी सेवा की मिठास, 2015 से हर साल सैकड़ों व्रतियों का सहारा बन रहा शेखपुरा यूथ फाउंडेशन!छठ की खुशियों में छोटी दुर्गा कमिटी का बड़ा उपहार, साड़ी-सूप और फल पाकर खिल उठे व्रतियों के चेहरे; पुरानी बाजार में दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल!छठ पर घर लौटने की चाह में 1100 किलोमीटर का सफर बना इम्तिहान; कंफर्म टिकट लेकर भी फर्श पर बैठे यात्री, बाथरूम के दरवाजे पर कट रही रात!छठ की आस्था में घुली नीमी के राब की मिठास; बाजार की चमक से दूर कोल्हू-कड़ाही में पक रही परंपरा, 120 रुपये किलो बिक रहा देसी गुड़!छठ की खुशियों में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान का उपहार, निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बांटे नए वस्त्र!अरघौती पोखर पर छठ गीतों की गूंज से सजा भास्कर महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग!चाय की चुस्की में घुल रही आत्मनिर्भरता की मिठास, सहरसा में ‘महानंदा लीफ’ का बढ़ा क्रेज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!
3 hours ago
कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!
3 hours ago
थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!
4 hours ago
हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!
4 hours ago
महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!
4 hours ago

नशे के खिलाफ घाटकुसुम्बा में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन, 100 से अधिक जीविका दीदियों ने उठाई नशामुक्त बिहार की शपथ!

शेखपुरा: नशे के खिलाफ जागरूकता की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से घाटकुसुम्बा प्रखंड में महिलाओं ने एकजुट...

शेखपुरा: नशे के खिलाफ जागरूकता की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से घाटकुसुम्बा प्रखंड में महिलाओं ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। जीविका दीदियों और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनों ने संयुक्त रूप से विशाल नशामुक्ति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अभियान में 100 से अधिक महिलाओं, जीविका दीदियों और संकुल स्तरीय कैडरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वयं, अपने परिवार और समाज को नशे की बुराई से बचाने तथा नशामुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी नशामुक्ति अभियान के तहत 3 नवंबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जीविका एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन जीविका दीदियों, ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों और प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) ने संयुक्त रूप से किया।

नशा सिर्फ व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित

कार्यक्रम के शुरुआती सत्र में नशामुक्ति विषय पर विस्तृत परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशे की लत किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और सामाजिक व्यवस्था पर पड़ता है। नशे के कारण पारिवारिक रिश्तों में तनाव, आर्थिक परेशानियां और सामाजिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए नशे से बचाव के लिए व्यक्तिगत जागरूकता के साथ-साथ सामूहिक प्रयास भी जरूरी है।

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

हाथों में तख्तियां, नारों के साथ बाजार और मोहल्लों में पहुंचा जागरूकता संदेश

परिचर्चा सत्र के बाद घाट कुसुम्बा प्रखंड के मुख्य बाजार, गांवों और मोहल्लों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाएं हाथों में नशामुक्ति के संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं। इस दौरान ‘नशा छोड़ो-परिवार जोड़ो’ और ‘नशा मुक्त बिहार-खुशहाल बिहार’ जैसे नारों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया गया।

रैली के दौरान महिलाओं ने लोगों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की। महिलाओं की सामूहिक भागीदारी ने इस अभियान को जनजागरूकता का व्यापक रूप दिया।

गांव-गांव तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प

इस कार्यक्रम की खास बात जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने शुरुआत से लेकर कार्यक्रम के समापन तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीविका दीदियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने ग्राम संगठनों के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएंगी। उनका प्रयास रहेगा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर इस सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं, ग्रामीणों और कर्मियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार को व्यसनमुक्त रखने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

घाट कुसुम्बा प्रखंड में आयोजित यह अभियान इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि आम लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों ने इस मुहिम के जरिए महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और सामूहिक संकल्प की ताकत को सामने रखा।

ये खबर भी पढ़े: नेशनल में पदक जीतने का लक्ष्य, बरबीघा में बेटियां बहा रहीं पसीना; 20 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top