19
BREAKING NEWS
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!
No menu items available
BREAKING
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!
2 hours ago
शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!
2 hours ago
दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!
2 hours ago
शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!
2 hours ago
लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!
2 hours ago

नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!

भारत/नेपाल: विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल के पहाड़ी इलाकों में तबाही की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी...

भारत/नेपाल: विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल के पहाड़ी इलाकों में तबाही की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। त्रिशूली बाजार और आसपास के इलाके मलबे में तब्दील नजर आ रहे हैं। जहां कुछ दिन पहले तक घरों, दुकानों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही थी, वहां अब बाढ़ के बाद बची तबाही के निशान दिखाई दे रहे हैं।

सड़क किनारे बिखरा सामान, मलबे में तब्दील हुए आशियाने और उजड़े कारोबार इस प्राकृतिक आपदा की भयावहता बयां कर रहे हैं। स्थानीय लोग इस मलबे के बीच अपने घर, सामान और अपनों की तलाश में जुटे हैं।

मधेश से पहाड़ तक पहुंची मदद की आवाज

त्रासदीग्रस्त क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय सदस्य और सर्लाही जिले से पूर्व प्रदेश सदस्य (विधायक) अशोक यादव 12 सदस्यीय टीम के साथ पहाड़ी क्षेत्र पहुंचे।

टीम ने नुवाकोट जिले के देवीघाट, ढुंगे बाजार और त्रिशूली बाजार समेत आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।

रसुवा जाने वाला मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम वहां नहीं पहुंच सकी।

‘पहाड़ का दर्द केवल पहाड़ का दर्द नहीं’

त्रिशूली बाजार की स्थिति देखने के बाद अशोक यादव ने कहा कि नेपाल के किसी भी हिस्से में आई आपदा पूरे देश की त्रासदी है।

उन्होंने कहा, “पहाड़ का दर्द केवल पहाड़ का दर्द नहीं है और मधेश का दर्द केवल मधेश तक सीमित नहीं रह सकता। नेपाल के किसी भी हिस्से में इंसानियत पर संकट आए तो पूरा देश एक परिवार की तरह खड़ा होता है।”

उनके मुताबिक संकट की घड़ी में क्षेत्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर पीड़ितों के साथ खड़ा होना जरूरी है।

भारत की मदद की सराहना

अशोक यादव ने आपदा के बाद भारत की ओर से राहत और सहायता पहुंचाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ने संकट की घड़ी में मित्रता का फर्ज निभाया है।

उन्होंने नेपाल की मदद के लिए आगे आए अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रति भी आभार जताया।

‘मलबे में दबे लोगों की तलाश तेज हो’

यादव ने नेपाल सरकार से राहत और बचाव अभियान को युद्धस्तर पर तेज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। ऐसे में खोज और राहत दलों को प्रभावित इलाकों तक जल्द से जल्द पहुंचाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनके शवों की तलाश कर उन्हें जल्द परिजनों को सौंपा जाना चाहिए।

“किसी अपने को खोने का दर्द बेहद असहनीय है, लेकिन अपनों के लापता होने और उनके लौटने का इंतजार उससे भी ज्यादा पीड़ादायक है।”

मलबे के बीच जिंदगी फिर खड़ी करने की चुनौती

त्रिशूली बाजार में बाढ़ ने सिर्फ घर और दुकानें नहीं उजाड़ीं, बल्कि लोगों की वर्षों की मेहनत और कमाई को भी प्रभावित किया है। अब स्थानीय लोगों के सामने दोहरी चुनौती है—लापता अपनों की तलाश और उजड़ी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाना।

नेपाल की यह त्रासदी एक बार फिर यह संदेश दे रही है कि आपदा के सामने पहाड़ और मधेश की दूरी छोटी पड़ जाती है। संकट की घड़ी में पूरा नेपाल एक-दूसरे के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

अब जरूरत है कि राहत, खोज और पुनर्वास का अभियान तेजी से आगे बढ़े, ताकि मलबे के बीच जिंदगी फिर से सांस ले सके।

ये खबर भी पढ़े: नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top