11
BREAKING NEWS
करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!समस्तीपुर में दबंगई की हद; महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरने का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR; आरोपी की तलाश में छापेमारी!मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख से अधिक का कथित घोटाला; HRMS पोर्टल से फर्जी वेतन भुगतान, दो डाटा ऑपरेटरों पर FIR; गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम!पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नेपाल ले जाकर बेचने की थी साजिश; नाबालिग छात्रा के साथ बॉर्डर पर धराया गुरुजी!लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!
No menu items available
BREAKING
करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!समस्तीपुर में दबंगई की हद; महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरने का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR; आरोपी की तलाश में छापेमारी!मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख से अधिक का कथित घोटाला; HRMS पोर्टल से फर्जी वेतन भुगतान, दो डाटा ऑपरेटरों पर FIR; गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम!पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नेपाल ले जाकर बेचने की थी साजिश; नाबालिग छात्रा के साथ बॉर्डर पर धराया गुरुजी!लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!
34 minutes ago
पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!
49 minutes ago
JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!
1 hour ago
जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!
1 hour ago
जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!
1 hour ago

Bihar News : लखीसराय की ‘सफलता फैक्ट्री’ जहां 5 साल में 800 युवाओं ने पहनी वर्दी!

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में एक ऐसा प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जिसने सैकड़ों युवाओं के सपनों को हकीकत में...

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में एक ऐसा प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जिसने सैकड़ों युवाओं के सपनों को हकीकत में बदल दिया। लखीसराय फिजिकल एकेडमी के कोच गणेश कुमार ने महज 5 वर्षों में 800 महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों में चयनित कराकर एक नई मिसाल कायम की है।

शुक्रवार को शहर के नया बाजार स्थित टाउन हॉल में इन 800 चयनित जवानों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कोच गणेश कुमार के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित हुआ, जो उत्सव और सम्मान का अद्भुत संगम बन गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद लखीसराय के सभापति अरविंद पासवान और बीजेपी नेता सकलदेव बिंद रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कोच गणेश कुमार को तिलक-चंदन लगाकर सम्मानित किया।

इसके बाद समारोह का मुख्य आकर्षण रहा—उन 800 जवानों का सम्मान, जिन्होंने आर्मी, बिहार पुलिस, दरोगा, CISF, जीडी, होमगार्ड, दिल्ली पुलिस और CPO जैसे विभिन्न पदों पर सफलता हासिल की। सभी चयनित जवानों को एक-एक पौधा, मेडल, मोमेंटो और मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

कोच गणेश कुमार और उनके सहयोगी महेश कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर 2021 से शुरू हुई इस एकेडमी ने अब तक 800 युवाओं को देश सेवा का अवसर दिलाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी मेहनती छात्रों की है, जिन्होंने कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को हासिल किया।

इस मौके पर अतिथियों ने कोच गणेश कुमार को उनके जन्मदिन पर बुके, चादर और मोमेंटो भेंट कर शुभकामनाएं दीं। सभापति अरविंद पासवान ने कहा कि अगर एकेडमी को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी, तो वे हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब कोच गणेश कुमार के माता-पिता को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके संस्कार और उस संघर्ष को समर्पित था, जिसने इस सफलता की नींव रखी।

इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों और अन्य अतिथियों को भी अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कलाकार मनोज मेहता ने किया।

यह समारोह केवल एक सम्मान कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह उन युवाओं के संघर्ष, मेहनत और सफलता का उत्सव था, जिन्होंने लखीसराय को एक नई पहचान दिलाई है। आज यह एकेडमी पूरे बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुकी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : लालू यादव का 79वां जन्मदिन… लेकिन जश्न में कुछ ऐसा हुआ जो सबको चौंका गया!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top