20
BREAKING NEWS
Bihar: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शेखपुरा… बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ पहला जत्था!Jharkhand: इलाज छोड़ झाड़-फूंक पड़ा भारी? राख खाने से पलामू में 10 दिन में 5 मौतों से हड़कंप!Jharkhand News : शिक्षक सरकार की आंख, कान और हाथ हैं – CM हेमंत सोरेन ने 1,042 को सौंपे नियुक्ति पत्र!Bihar News : बिहार गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है – नालंदा हत्याकांड पर पप्पू यादव का बड़ा बयान!UP News : पत्रकार एक हों, तभी आवाज़ बुलंद होगी – मेंहदावल में IJA बैठक में बड़ा संदेश!Jharkhand News : सांप के डसने से मौत, फिर भी 12 घंटे ‘चमत्कार’ का इंतजार, हजारीबाग में अंधविश्वास का दर्दनाक सच!Bihar News : राबड़ी देवी ने फिर मांगी बंगले की सामान लिस्ट, 5 जुलाई तक मोहलत की मांग!Bihar News : रिशुश्री टेंडर मामला: RJD सांसद सुधाकर सिंह के गंभीर आरोप, IAS आनंद किशोर समेत 9 अधिकारियों पर सवाल; कोर्ट निगरानी में जांच की मांग!Bihar News : जर्जर थाना, खतरे में पुलिसकर्मी...सांप-बिच्छू के बीच ड्यूटी करने को मजबूर!Bihar News : NEET पेपर लीक बना भाजपा सरकार का “रोल मॉडल”, NSUI ने चलाया राष्ट्रव्यापी अभियान!Bihar News : मोतिहारी में गहन वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलो अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त!Bihar News : सीतामढ़ी में आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, 2 की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल!Jharkhand News : सऊदी में मजदूर की मौत, 9 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव; अंतिम दर्शन को तरस रहा गिरिडीह का परिवार!Bihar News : शेखपुरा में उत्तम हत्याकांड का खुलासा, मामा-भांजा निकले कातिल, हथियार के साथ गिरफ्तार!Bihar News : शेखपुरा में कैंडल मार्च से माहौल गरम, भरत भूषण तिवारी के लिए न्याय की मांग तेज!
No menu items available
BREAKING
Bihar: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शेखपुरा… बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ पहला जत्था!Jharkhand: इलाज छोड़ झाड़-फूंक पड़ा भारी? राख खाने से पलामू में 10 दिन में 5 मौतों से हड़कंप!Jharkhand News : शिक्षक सरकार की आंख, कान और हाथ हैं – CM हेमंत सोरेन ने 1,042 को सौंपे नियुक्ति पत्र!Bihar News : बिहार गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है – नालंदा हत्याकांड पर पप्पू यादव का बड़ा बयान!UP News : पत्रकार एक हों, तभी आवाज़ बुलंद होगी – मेंहदावल में IJA बैठक में बड़ा संदेश!Jharkhand News : सांप के डसने से मौत, फिर भी 12 घंटे ‘चमत्कार’ का इंतजार, हजारीबाग में अंधविश्वास का दर्दनाक सच!Bihar News : राबड़ी देवी ने फिर मांगी बंगले की सामान लिस्ट, 5 जुलाई तक मोहलत की मांग!Bihar News : रिशुश्री टेंडर मामला: RJD सांसद सुधाकर सिंह के गंभीर आरोप, IAS आनंद किशोर समेत 9 अधिकारियों पर सवाल; कोर्ट निगरानी में जांच की मांग!Bihar News : जर्जर थाना, खतरे में पुलिसकर्मी…सांप-बिच्छू के बीच ड्यूटी करने को मजबूर!Bihar News : NEET पेपर लीक बना भाजपा सरकार का “रोल मॉडल”, NSUI ने चलाया राष्ट्रव्यापी अभियान!Bihar News : मोतिहारी में गहन वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलो अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त!Bihar News : सीतामढ़ी में आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, 2 की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शेखपुरा… बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ पहला जत्था!
7 hours ago
Jharkhand: इलाज छोड़ झाड़-फूंक पड़ा भारी? राख खाने से पलामू में 10 दिन में 5 मौतों से हड़कंप!
7 hours ago
Jharkhand News : शिक्षक सरकार की आंख, कान और हाथ हैं – CM हेमंत सोरेन ने 1,042 को सौंपे नियुक्ति पत्र!
9 hours ago
Bihar News : बिहार गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है – नालंदा हत्याकांड पर पप्पू यादव का बड़ा बयान!
10 hours ago
UP News : पत्रकार एक हों, तभी आवाज़ बुलंद होगी – मेंहदावल में IJA बैठक में बड़ा संदेश!
10 hours ago
Advertisement

Bihar News : ‘10 हजार देकर बकरी- सूअर चरवा रही सरकार’ — विधायक के बयान से सदन गरमाया!

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर सदन में जोरदार हंगामा देखने को...

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसमें राजद विधायक कुमार सर्वजीत के बयान ने माहौल को और गरमा दिया। उन्होंने सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में बड़ी-बड़ी सड़कें अडाणी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों से बनवाई जा रही हैं, जबकि महिलाओं को रोजगार के नाम पर बकरी, सूअर और मुर्गी पालन के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बिहार में इसलिए पैदा नहीं हुए कि 10-10 हजार रुपये लेकर पशुपालन करें, बल्कि सरकार लोगों को बड़े स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर दे।

Bihar News : ‘जिंदा लाश’ से ‘9वीं फेल लुटेरा’ तक — बिहार में बयानबाजी ने पकड़ी रफ्तार!

इस बयान के बाद भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने जवाब देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले के दौर में चरवाहा स्कूल खोले गए थे और गरीबों के घरों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि आज गांव-गांव में सड़कें बनी हैं और लोगों के घरों में बिजली पहुंची है। मुख्यमंत्री की योजनाओं से लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Bihar News : कलम की ताकत को मिला सम्मान — भाजपा ने पत्रकारों को किया विशेष सम्मानित!

सदन की कार्यवाही के दौरान अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विपक्ष ने बढ़ते अपराध, महिला सुरक्षा और ड्रग्स की समस्या को लेकर सरकार को घेरा। नेपाल और यूपी बॉर्डर से शराब और ड्रग्स की तस्करी का मुद्दा उठाया गया, जिस पर मंत्री ने कहा कि सरकार पहले से चेकपोस्ट के जरिए निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर सख्ती बढ़ाई जाएगी।

National News : 118 सांसदों का सिग्नेचर… स्पीकर पर संकट? 9 मार्च को संसद में होगा बड़ा फैसला!

विधान परिषद में भी तीखी बहस देखने को मिली। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कुछ योजनाओं में 205 करोड़ रुपये के संभावित घोटाले का मुद्दा उठाया, जिस पर सरकार ने जांच कराने की बात कही। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्टेट नोडल अकाउंट नहीं बनने के कारण अटकी होने की जानकारी भी सामने आई।

National News : एपस्टीन फाइल्स से दुनिया में हड़कंप: 10 देशों में इस्तीफे, 80 ताकतवर लोगों पर जांच!

सदन के बाहर विपक्षी दलों ने बढ़ते अपराध और अन्य मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। राजद विधायकों ने सरकार पर जाति आधारित कार्रवाई का आरोप लगाया, जबकि जदयू नेताओं ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और कानून अपना काम करेगा। कुल मिलाकर, बजट सत्र का सातवां दिन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और गरमागरम बहस के बीच बीता, जिससे आने वाले दिनों में सियासी माहौल और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top