7
BREAKING NEWS
विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!
No menu items available
BREAKING
विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!
5 hours ago
शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!
5 hours ago
PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!
5 hours ago
मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!
5 hours ago
चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!
10 hours ago

Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन शुक्रवार को...

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन शुक्रवार को कई शहरों में टकराव में बदल गया। रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थकों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। रांची में स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाने की कोशिश की गई। रांची में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भी धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।

रांची में पुतला छीनने के बाद बढ़ा विवाद

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक और चडरी तालाब के आसपास शुक्रवार शाम तनाव बढ़ गया। JPSC रिफॉर्म्स मंच से जुड़े छात्र मुख्यमंत्री का पुतला लेकर अल्बर्ट एक्का चौक की ओर बढ़ रहे थे।

बताया गया कि चडरी तालाब के पास पहले से मौजूद JMM समर्थकों ने छात्रों के प्रदर्शन का विरोध किया। इसी दौरान छात्रों के हाथ से मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की के बाद मारपीट की स्थिति बन गई।

मामला बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने छात्र नेता कुणाल सिंह को हिरासत में लिया है।

गिरिडीह में भी आमने-सामने आए छात्र और JMM कार्यकर्ता

गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र स्थित झंडा मैदान में भी छात्रों और JMM कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। छात्र JSSC-CGL सहित विभिन्न नियुक्ति परीक्षाओं को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पहुंचे थे।

इसी दौरान JMM नेता और कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। छात्रों ने JMM कार्यकर्ताओं पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना है कि पुतला दहन शुरू होने से पहले ही उनके साथ विवाद किया गया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पूरी घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। हालांकि, मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हजारीबाग में भी झड़प की सूचना

हजारीबाग शहर में भी छात्रों और JMM कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की सूचना सामने आई। छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और सरकार के हालिया फैसलों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर ऐसे फैसले किए हैं, जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस और नाराजगी बढ़ी है। छात्रों का कहना है कि हाईकोर्ट में सरकार की ओर से अपने ही रद्दीकरण आदेश का मजबूती से बचाव नहीं किया गया।

22 भर्ती प्रक्रियाओं को रद्द करने के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, राज्य सरकार ने 18 अगस्त को 22 भर्ती प्रक्रियाओं को रद्द करने, छह प्रक्रियाओं को स्थगित करने और 17 अन्य भर्ती प्रक्रियाओं को जांच के दायरे में रखने का फैसला किया था। इसके बाद कई भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों ने विरोध शुरू किया।

11वीं से 13वीं JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, फूड सेफ्टी ऑफिसर समेत अन्य नियुक्तियों से जुड़े मामलों में अभ्यर्थियों के हाईकोर्ट जाने की बात भी सामने आई है। इसी मुद्दे को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना

रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में हुए टकराव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर JMM समर्थकों ने हमला किया। मरांडी ने इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश बताया और पुलिस प्रशासन से घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की।

JMM ने भाजपा पर लगाया छात्रों को राजनीतिक मोहरा बनाने का आरोप

वहीं, JMM महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों और युवाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं की आड़ में राजनीतिक हित साधने की कोशिश हो रही है और कुछ कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग भी छात्रों को आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं का समाधान बातचीत और उचित प्रक्रिया से होना चाहिए, न कि उन्हें राजनीतिक टकराव में धकेलकर।

फिलहाल भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। तीन शहरों में हुए टकराव के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। अब सभी की नजर सरकार की अगली कार्रवाई और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर होने वाले फैसलों पर है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top